VIDEO : लोकेश राहुल के इंटरव्यू के बीच में आ गए कोहली और दिया मजेदार रिएक्शन

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में चार चांद लगाने की कसर स्पिनर युजवेद्र चहल ने भी नहीं छोड़ी है। चहल भले ही विश्व कप में अपनी गेंदों से ज्यादा प्रभावित नहीं कर पा रहे हों लेकिन वो अपने चहल टीवी शो पर पूरी तरह से छाए हुए हैं। चहल टीवी शो दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुका है, जिसमें चहल अपनी टीम के खिलाड़ियों का ही इंटरव्यू लेते हैं। हर खिलाड़ी अब चहल टीवी शो में आकर सुर्खियां बटोरने में सोचता रहता है। ऐसे में ओपनर केएल राहुल भी बांग्लादेश के खिलाफ मैच के बाद चहल टीवी शो पर आए। लेकिन इसमें मजेदार वाक्या तब देखने को मिला जब अचानकर बीच में कप्तान विराट कोहली आ गए और ऐसा रिएक्शन दे गए जो सबको अपनी ओर आकर्षित कर गया।

बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है जिसमें चहल राहुल से इंटरव्यू ले रहे हैं। फिर अचानक कोहली आ जाते हैं और 15 सेकंड में ही छा जाते हैं जो पीछे से चुपके से चहल और राहुल की ओर देख रहे थे। तभी चहल की नजर उनकी ओर पड़ती है। तभी चहल कमैरामैन को कहते हैं कि थोड़ा सा उधर भी देख लीजिए। पूरी कोशिश कर रहे हैं कप्‍तान साह‍ब चहल टीवी में घुसने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं हालांकि ह‍मने घुसा लिया है फिर भी। तो कोहली का जवाब होता है, 'मुझे आना नहीं है।मुझे इसने बुलाया था।' यानि की राहुल ने तभी चहल तुरंत कमेंट करते हैं, 'ये स्‍कीम है। चहल टीवी पर आने की कितनी तड़प है लोगों में।' इसके बाद चहल कोहली की ओर कैमरा करने को कहते हैं जिसपर कोहली ने मजेदार रिएक्शन दिया।

बता दें कि इस वीडियो में चहल केएल राहुल से उनके द्वारा खेली गई कमाल की पारी के साथ ही रोहित शर्मा के साथ 180 रनों की साझेदारी के बारे में पूछ रहे थे। चहल ने राहुल से सवाल किया कि, वो कैसे भारत के इतिहास में विश्व कप में रोहित शर्मा के साथ इतनी बड़ी साझेदारी को अंजाम दिया ? इसके जवाब में राहुल ने बताया कि, वो पीच आसान नहीं थी बल्लेबाजी करने के लिए और जिस प्रकार से रोहित शर्मा बल्लेबाजी कर रहे हैं और जिस फॉर्म में वो हैं, उनके साथ बल्लेबाजी करने में मजा आ रहा है।

Story first published: Thursday, July 4, 2019, 16:32 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+