नई दिल्ली। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली जिस तरह से क्रिकेट के मैदान पर हर रोज नयी बुलंदियां छू रहे हैं उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि वह जल्द ही रिकॉर्ड बुक स्टार क्रिकेटर होंगे। लेकिन क्रिकेट के मैदान से इतर अब कोहली खेल के मैदान में भी अपने हाथ आजमायेंगे।
विराट कोहली फाउंडेशन अभिषेक बच्चन के प्लेइंग फॉर ह्मुमैनिटी के साथ एक चैरिटी फुटबाल मैच खेलेंगे। इस मैच में कोहली के साथ धोनी भी मैदान में उतरेंगे। तो बॉलीवुड के दिग्गज भी क्रिकेट के सितारों का मुकाबला करने के लिए मैदान में उतरेंगे।
इस मैच में विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी सहित रणवीर कपूर, अभिषेक बच्चनन हिस्सा लेंगे। इस मैच को सेलेब्रिटी क्लासिको 2016 नाम दिया गया है। यह मैच चार जून को मुंबई फुटबाल एरेना अंधेरी स्पोर्ट्स कांपलेक्स में खेला जाएगा।
How will @imVkohli fare on the football field? Watch Celebrity Clasico on 4th June at 9 PM on Star Sports 1/HD1!https://t.co/FDANzL5KtH
— Star Sports Football (@StarFootball) May 31, 2016
इस मैच के पीछे जो मुख्य उद्देश्य है वह चैरिटी के लिए चंदा इकट्ठा करना है। मैच से एकत्र की गयी राशि चैरिटी में जाएगी। यह मैच विराट ऑल हार्ट फुटबाल क्लब व अभिषेक बच्चन ऑल स्टार्स फुटबाल क्लब के बीच खेल जाएगा। इस मैच में धोनी, कोहली के अलावा कई क्रिकेट के सितारे शामिल हैं।
Ranbir & @juniorbachchan take on @imVkohli & Co. in Celebrity Clasico on 4th June! Catch it on Star Sports 1/HD1!https://t.co/QtubZX7mHY
— Star Sports Football (@StarFootball) June 1, 2016
क्रिकेट के मैदान से जहां विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, हरभजन सिंह, जहीर खान, अजिंक्या रहाणे, आर अश्विन मैदान संभालेंगे तो बॉलिवुड की ओर से अभिषेक बच्चन, रणवीर कपूर, आदित्य राय कपूर, निर्देशक सुजीत सरकार मैदान संभालेंगे।