कुंबले को लेकर कोहली की किच-किच,किसी भी सूरत में नहीं चाहते उन्हें कोच

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। दोनों के बीच तनाव काफी बढ़ चुका है। जिस तरह से चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया पाकिस्तान से हारी है उसे देखकर तो लगता है मानो कोच और कैप्टन के बीच का तनाव टीम के प्रदर्शन पर हावी हो गया है।

कोच कुंबले और कप्तान कोहली में नाराजगी

कोच कुंबले और कप्तान कोहली में नाराजगी

विराट कोहली कोच अनिल कुंबले के रवैये से खुश नहीं है। उन्होंने इस बात की शिकायत क्रिकेट एवायजरी कमेटी यानी सीएसी के सामने भी की है। कोहली ने एक घंटे तक चली इस बैठक में कोच के प्रति अपना विरोध खुलकर जताया है।

बोर्ड तक पहुंची शिकायत

बोर्ड तक पहुंची शिकायत

समाचार द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक इस बैठक में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण के अलावा बोर्ड के सेक्रेटरी अमिताभ चौधरी, सीईओ राहुल जौहरी और जनरल मैनेजर एमवी श्रीधर भी मौजूद थे। विराट से इन सबके सामने कोच अनिल कुंबले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। कोहली ने कुंबले की कार्य प्रणाली को लेकर अपना विरोध खुलकर दर्ज करा दिया है। कोहली के इस रवैये से सीएसी दुविधा में फंस गई है। कोहली से मुलाकात के बाद अब सीएसी कुंबले से बात करेगी।

कप्तान और कोच के बीच सहमति बनाने की कोशिश

कप्तान और कोच के बीच सहमति बनाने की कोशिश

हलांकि सीएसी को लगता है कि कोच और कप्तान के बीच विवाद काफी बढ़ चुका है, जिसे भरा नहीं जा सकता है। सीएसी की कोशिश है कि कुंबले और कोहली के बीच ही सहमति बनाकर दो साल बाद होने वाले अगले वर्ल्डकप तक के लिए कुंबले को ही कोचिंग का जिम्मा सौंपा जाए, लेकिन कोहली किसी भी सूरत में अनिल कुंबले को कोच के तौर पर नहीं चाहते हैं।

कुंबले को हटाना आसान नहीं

कुंबले को हटाना आसान नहीं

हलांकि सीएमसी के लिए कुंबले को कोच के पद से हटाना आसान नहीं है। बतौर कोच कुंबले का रेकॉर्ड बेदाग और बेहद सफल है। वहीं कप्तान के हाथों में सत्ता और फैसले लेने की ताकत देना गलत होगा। ऐसे में कोच कुंबले को 1 साल में ही हटाना बोर्ड के लिए आसान नहीं होगा।

Story first published: Monday, June 19, 2017, 21:00 [IST]
Other articles published on Jun 19, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+