जानें कैसे विराट कोहली का नाम पड़ा 'चीकू', धोनी की वजह से हुआ मशहूर
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इस वक्त सब कुछ ठहर सा गया है। खेल जगत से जुड़े खिलाड़ी मैदानों की बजाय अपने घरों में बंद हैं और अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इस बीच लोगों से बात चीत करते रहने के लिये यह खिलाड़ी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गये हैं। इसी फेहरिस्त में इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसना का नाम भी है जो कि पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम पर खिलाड़ियों के साथ लाइव चैट कर रहे हैं और उनका इंटरव्यू भी ले रहे हैं। पीटरसन ने सबसे पहले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का इस तरीके से इंटरव्यू लिया था जिसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के बल्लेबाज अहमद शहजाद को ट्रोल किया।
और पढ़ें: माइकल वॉन ने बताया कैसे आयोजित कराया जा सकता है IPL 2020, विश्व कप में मिलेगा फायदा
सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों के साथ इंटरव्यू करने का सिलसिला पीटरसन ने जारी रखा है और आज (गुरुवार) इसी लड़ी में उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली से बात की जहां पर उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि टीम के अंदर उनका निक नेम चीकू कैसे पड़ा।
और पढ़ें: कोरोना वायरस के कहर के बीच इस कीवी खिलाड़ी ने लिया क्रिकेट से संन्यास

धोनी की वजह से 'चीकू' निक नेम पड़ा
दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस की टेंशन के बीच इन दोनों खिलाड़ियों ने इंस्टाग्राम पर लाइव बातचीत की, जहां पर केविन पीटरसन ने एक के बाद एक कई सवाल किये। इस बीच पीटरसन ने विराट कोहली से सीधे सवाल करते हुए पूछा कि आखिरकार उनका नाम चीकू कैसे पड़ा और यह इतना मशहूर कैसे हो गया।
इंस्टाग्राम लाइव के दौरान केविन पीटरसन का यह सवाल सुनकर विराट कोहली खिलखिलाकर हंस दिये और कहा कि इस सब के पीछे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का हाथ हैं जिन्होंने उनके इस निकनेम को मशहूर कर दिया।

विराट ने बताई 'चीकू' बुलाने के पीछे की असली वजह
विराट कोहली ने उन्हें चीकू बुलाने के पीछे की कहानी का खुलासा करते हुए बताया कि यह उनके करियर के शुरुआती दिनों की बात है। उस दौरान विराट ने 10 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच भी नहीं खेले होंगे और वो दिल्ली की टीम के साथ मुंबई में रणजी मैच खेलने पहुंचे थे।
दिल्ली की उस टीम में सलामी विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग समेत गौतम गंभीर भी मौजूद थे। साथ ही रजत भाटिया और मिथुन मन्हास भी शामिल थे जिनके साथ कोहली ड्रेसिंग रूम साझा कर फूले नहीं समा रहे थे।
एक शाम को जब विराट कोहली बाल कटवाकर नये लुक में वापस होटल लौटे तो उन्होंने सबसे पूछा कि यह कैसा लग रहा है तो सहायक कोच अजित चौधरी ने कहा कि तुम चीकू लग रहे हो।
तभी से उनका नाम चीकू पड़ गया और उन्हें बुरा भी नहीं लगता। उल्लेखनीय है कि मैदान पर धोनी अक्सर विकेट के पीछे से विराट कोहली को चीकू के नाम से बुलाते थे जिसके बाद यह काफी मशहूर हो गया।

कोहली ने बताया कौन सा दौरा रहा करियर में सबसे खराब
इस दौरान विराट कोहली ने साफ किया कि वह साल 2023 तक क्रिकेट के सभी प्रारूपों में खेलना जारी रखेंगे। पीटरसन ने उनसे करियर के सबसे खराब दौरे के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि 2014 का इंग्लैंड दौरा उनके करियर का सबसे मुश्किल समय था जब उन्हें लगने लगा था कि विफलता से बचा नहीं जा सकता।
दुनिया भर में लाखों लोगों के हीरो कोहली का भी हीरो है। इसमें से एक पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं जिन्हें वह लियोनेल मेस्सी से अधिक पसंद करते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
