बवाली ट्वीट के बाद बैकफुट पर आए सहवाग- योगेश्वर, जानिए गुरमेहर विवाद पर क्या बोले

नई दिल्ली। गुरमेहर कौर के मामले पर ट्वीट करके सोशल मीडिया पर निशाने पर आए भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बवाल बढ़ता देखकर अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने एक चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि मेरा ट्वीट गुरमेहर को लेकर नहीं है। लोगों ने उस ट्वीट का अपने तरीके से मतलब निकाल लिया।

#RamjasRow 'असहिष्णु गैंग वापस आ गया,चेहरे वहीं हैं नारे बदल गए'

गुरमेहर को अपने विचार जाहिर करने का पूरा हक

इसके बाद वीरू ने ट्वीट भी किया और लिखा उसे (गुरमेहर को) अपने विचार जाहिर करने का पूरा हक है और जो भी उसे हिंसा या रेप की धमकी दे रहे हैं, वे जीवन के निचले स्तर पर हैं। सहवाग ने कहा कि सभी को अपने विचारों के बारे में बोलने की आजादी है, चाहे वह गुरमेहर कौर हों या फोगाट बहनें।

मेरे मजाक का कबाड़ा कर दिया

वीरू ने सफाई देते हुए कहा कि मैंने जो ट्वीट किया था वे अचानक आया एक विचार था। गुरमेहर को दुख पहुंचाने का मेरा कोई इरादा नहीं था,लोगों ने उस ट्वीट का अपने तरीके से मतलब निकाला और मेरे मजाक का कबाड़ा कर दिया।

सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बनीं गुरमेहर कौर

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बनीं दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा गुरमेहर कौर ने मंगलवार को कहा था कि पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट के बाद उनका दिल टूट गया और इसलिए उन्होंने अभियान से खुद को अलग किया।

सहवाग का ट्वीट देखकर मेरा दिल टूट गया...

न्यूज चैनल NDTV के शो 'लेफ्ट, राइट एंड सेंटर' में गुरमेहर कौर ने कहा कि (वीरेंद्र) सहवाग का ट्वीट देखकर मेरा दिल टूट गया... मैं बचपन से उन्हें खेलते हुए देखती आ रही हूं। दरअसल, गुरमेहर ने एक पोस्ट में कहा था कि वर्ष 1999 में करगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए उनके पिता को पाकिस्तान ने नहीं, युद्ध ने मारा था, और कथित रूप से इसी पोस्ट के जवाब में वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया था - 'मैंने दो तिहरे शतक नहीं जड़े, मेरे बल्ले ने जड़े थे...'

योगेश्वर दत्त ने भी कहा कि वह गुरमेहर कौर के खिलाफ नहीं

सहवाग के अलावा पहलवान योगेश्वर दत्त ने भी कहा है कि वह गुरमेहर कौर के खिलाफ नहीं हैं। वह उनका सम्मान करते हैं। वह शहीद की बेटी हैं। बस मेरे विचार उनसे अलग हैं।

Story first published: Wednesday, March 1, 2017, 13:14 [IST]
Other articles published on Mar 1, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+