IPL 2019: फिर राजस्थान राॅयल्स टीम से जुड़े शेन वाॅर्न, टीम के लिए निभाएंगे अहम भूमिका

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 12 के शुरू होने में अब कुछ ही समय बचा है। लेकिन इसके शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न फिर से राजस्थान राॅयल्स टीम के साथ जुड़ गए हैं जहां वह अपनी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। दरअसल, राजस्थान ने रविवार को वाॅर्न को टीम का ब्रांड दूत बनाने की घोषणा की।

जीता चुके हैं खिताब
गाैर हो कि इस टूर्नामेंट का पहला सीजन 2008 में हुआ था जिसका खिताब राजस्थान टीम ने ही जीता था। टीम के कप्तान शेन वाॅर्न थे। उनकी टीम ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से हराया था। इससे पहले वह टीम के मेंटर रह चुके हैं लेकिन इस बार वह नई भूमिका में होंगे। टीम का ब्रांड दूत बनने पर वाॅर्न ने सभी का धन्यवाद किया।

वापसी पर खुश हुए वाॅर्न
राजस्थान के लिए 2008 से लेकर 2011 तक कप्तानी करने वाले वाॅर्न ने कहा, ''मैं रॉयल्स के साथ वापस आकर बहुत खुश हूं और टीम एवं प्रशंसकों के लगातार समर्थन के लिए आभारी हूं। हमारे लिए यह जरूरी है कि स्थापित मूल्यों को बनाए रखने के साथ एक नई और आधुनिक पहचान विकसित करे। मुझे टीम का नया लुक काफी पसंद आया और उम्मीद है कि प्रशंसक भी इसे पसंद करेंगे।''

जर्सी भी बदलेगी
इसके अलावा राजस्थान टीम के खिलाड़ियों की जर्सी का रंग भी बदलता नजर आएगा। आगामी सत्र में खिलाड़ी नीले की जगह गुलाबी रंग की जर्सी में दिखेंगे। फेंचाइजी ने प्रेस कांफ्रेंस के दाैरान बताया, ''जयपुर को गुलाबी नगरी के रूप में जाना जाता है, जोधपुर गुलाबी बलुआ पत्थर के लिए प्रसिद्ध है और उदयपुर गुलाबी संगमरमर का उत्पादन करता है।. इस लिहाज से गुलाबी रंग टीम के लिए पूरी तरह से मुफीद है। इससे प्रशंसक भी जुड़ा हुआ महसूस करेंगे।''

Read more about: shane warne ipl 2019
Story first published: Monday, February 11, 2019, 11:30 [IST]
Other articles published on Feb 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+