कोरोना संकट में वसीम जाफर ने ट्विटर से पूछा, बताइए इस वेरिफाइड अकाउंट से क्या कर सकता हूं

नई दिल्ली। पूरा देश इस समय कोरोना की दूसरी लहर से लड़ रहा है, हर रोज देश में कोरोना के लाखो नए मामले सामने आ रहे हैं और सैकड़ों लोगों की मौत हो रही है। तमाम कोशिशों के बाद भी कोरोना से लड़ रहे लोगों को जरूरी मेडिकल सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। इस बीच पंजाब किंग्स के कोच वसीम जाफर ने ट्विटर पर ट्वीट करके कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे लोगों के लिए दुआ की है। इसके साथ ही वसीम जाफर ने ट्विटर से अपील की है कि वह उन्हें बताए कि आखिर कैसे वेरिफाइड अकाउंट के जरिए वह मुश्किल समय में लोगोंकी मदद कर सकते हैं।

बताइए क्या कर सकता हूं

वसीम जाफर ने ट्वीट करके लिखा, हेलो ट्विटर, कृप्या आप मुझे सुझाव दें कि बतौर पब्लिक फिगर वेरिफाइट ट्विटर अकाउंट के जरिए मैं कोरोना काल में लोगों की किस तरह से मदद कर सकता हूं। हर तरह के सुझाव का मैं स्वागत करूंगा। अगर यह मेरे अधिकार क्षेत्र में होगा तो मैं जरूर करूंगा। इसके अलावा वसीम जाफर ने लिखा कि कृप्या मेरे द्वारा लाइक किए गए ट्वीट को देखें और जिन लोगों की जरूरत है उनकी मदद करें।

आप लोग भगवान के दूत

वसीम जाफर ने एक और ट्वीट करके लिखा हम लोग सौभाग्यशाली हैं कि हम अपना काम सुरक्षित बायो बबल में कर रहे हैं, लेकिन मेरा दिल उन लोगों के लिए सोचकर टूटा जा रहा जो लोग बाहर काम कर रहे हैं। हर किसी के लिए मेरी प्रार्थना, उन लोगों के लिए मेरा सम्मान जो बतौर फ्रंटलाइन वर्कर काम कर रहे हैं, डॉक्टर, नर्स, एंबुलेंस ड्राइवर, पुलिसकर्मी, बैंककर्मी, हर किसी के लिए मेरा बहुत सम्मान, आप सभी लोग भगवान के दूत हैं।

पंजाब किंग्स का सफर

बता दें कि आईपीएल में पंजाब की टीम का प्रदर्शन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। अभी तक खेले गए कुल 5 मैचों में से तीन मैच में पंजाब की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान के खिलाफ पहले मैच में 9 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद चेन्नई के खिलाफ मैच में पंजाब की टीम को 4 रन से हार का मुंह देखना पड़ा था। यही नहीं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच मे भी पंजाब को 6 विकेट से हार मिली थी और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंजाब को 9 विकेट से हार मिली थी। लगातार तीन मैचों में हार के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब की टीम ने वापसी की और मैच में 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की।

Story first published: Sunday, April 25, 2021, 10:44 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+