मुश्किल से राजकोट टेस्ट ड्रा होने के बाद कोहली ने कही बहुत बड़ी बात

राजकोट। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंडिया को मैच ड्रा कराने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी इस बारे में एक बड़ा बयान दिया है।

कोहली ने कहा कि टीम इंडिया मेहमान टीम को हल्के में नहीं लेगी और आगे भी वो इस बात का पूरा ध्यान देगी। कोहली ने कहा कि टीम को क्षेत्ररक्षण में सुधार की जरूरत है। आपको बता दें कि इस टेस्ट में इंडिया की टीम ने बहुत ही घटिया फिल्डिंग की है, उसने पांच कैच छोड़े, जिसके कारण उसे मैच में नुकसान उठाना पड़ा।

आपको बता दें कि पहले टेस्ट के अंतिम दिन इंडिया को चौथी पारी में 310 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में भारतीय टीम मैच समाप्त होने तक छह विकेट पर 172 रन बनाकर मैच बचा लिया। कोहली ने 49 रन और रवींद्र जडेजा 32 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे।इंग्लैंड ने पहली पारी में 537 रनों की विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में भारतीय टीम 488 रन बना सकी थी।

Story first published: Monday, November 14, 2016, 11:43 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+