10 मिनट के अंदर मैच के दौरान मैदान पर बेहोश हुईं वेस्टइंडीज की 2 महिला क्रिकेटर

West Indies Players Chinelle Henry, Chedean Nation Collapse on Field | Oneindia Sports

नई दिल्लीः डेनमार्क के फुटबॉलर क्रिश्चियन एरिक्सन के यूरो कप के दौरान बेहोश होने की घटना जैसे तुरंत वापस आ गई क्योंकि चिनेल हेनरी और चेडियन नेशन नाम की वेस्टइंडीज की दो महिला क्रिकेटर 10 मिनट के अंदर बेहोश हो गईं। वेस्टइंडीज की टीम उस समय पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टी 20 आई में खेल रही थी और ये दोनों क्रिकेटर कूलिज क्रिकेट ग्राउंड में फील्डिंग करते समय अचानक बेहोश हो गईं। उस समय पाकिस्तान की टीम रनों का पीछा कर रही थी।

हेनरी बेहोश होने वाली पहली खिलाड़ी थीं जब पाकिस्तान की पारी के चौथे ओवर के दौरान वेस्टइंडीज के बाकी क्रिकेटर उनको देखने के लिए दौड़े थे। पाकिस्तानी बल्लेबाज भी चिंतित दिखे। फिजियो से शुरुआती जांच के बाद मैदान के अंदर स्ट्रेचर बुलाया गया और हेनरी को अस्पताल ले जाया गया।

खेल फिर से शुरू होने के तुरंत बाद नेशन भी बेहोश हो गईं। ये अजीबोगरीब स्थिति थी और उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया।क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बाद में एक बयान जारी कर कहा कि दोनों क्रिकेटर 'सचेत और स्थिर' हैं।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट विंडीज ने एक बयान में कहा, "चिनेल हेनरी और चेडियन नेशन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हेनरी और नेशन दोनों अस्पताल में सचेत और स्थिर हैं और उनकी जांच की जा रही है।"

यह मैच बारिश से भी बाधित था और वेस्टइंडीज द्वारा डीएलएस मैथड पर 7 रनों की जीत दर्ज की गई।

वेस्टइंडीज के मुख्य कोच कर्टनी वॉल्श ने कहा, "उन परिस्थितियों में यह बहुत आसान नहीं है। मुझे खुशी है कि टीम उन दो महिलाओं के लिए जीतने में सफल रही जो हमारे साथ नहीं थीं, और हम सभी सूचनाओं की प्रतीक्षा कर रहे हैं जो हम प्राप्त कर सकते हैं। उन्हें हमारा पूरा समर्थन है।"

पाकिस्तान की कप्तान जावेरिया खान ने हेनरी और नेशन दोनों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और इस स्थिति में मैच जारी रखने के लिए वेस्टइंडीज टीम की भी सराहना की।

उन्होंने कहा, "ऐसी घटनाएं दुखद हैं और पूरे ड्रेसिंग रूम को हिला सकती हैं। वेस्टइंडीज को सलाम है कि वे आए और इस गंभीर घटना के बावजूद मैच को पूरा किया।"

Story first published: Saturday, July 3, 2021, 14:53 [IST]
Other articles published on Jul 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+