PAKvsWXI:रोमांचक मुकाबले में वर्ल्ड XI ने पाक को 7 विकेट से हराया

By Vikashraj Tiwari

नई दिल्ली। पाकिस्तान और वर्ल्ड XI के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में दूसरा टी-20 मैच खेला गया। मैच में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। 20 ओवर में पाक टीम ने 174 रन बनाए। मैच की आखिरी गेंद में पाकिस्तान टीम ने अपना छठवां विकेट खोया। टारगेट का पीछा करते हुए वर्ल्ड XI ने शानदार खेल दिखाया और पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया।

वर्ल्ड XI की जीत में हाशिम अमला (नाबाद 72) और तिसारा परेरा (46) ने अहम भूमिका निभाई. इसी के साथ उसने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। मंगलवार को खेले गए पहले मैच में पाकिस्तान ने 20 रन से जीत हासिल की थी।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। उसकी तरफ से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बना सका। इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को वर्ल्ड XI ने एक गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। आखिरी ओवर में वर्ल्ड XI को जीतने के लिए 13 रनों की दरकार थी। ओवर की पांचवीं गेंद पर परेरा ने छक्का मारकर वर्ल्ड XI को विजेता बना दिया।

तमीम इकबाल (23) और अमला ने 5.3 ओवर में 47 रन जोड़ते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दी। इकबाल को सोहेल खान ने पवेलियन भेजा। टिम पेन सिर्फ 10 रन का योगदान दे सके। वहीं कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 20 रन बनाए। यह दोनों 106 रन के कुल स्कोर तक पवेलियन लौट चुके थे।

Story first published: Thursday, September 14, 2017, 3:23 [IST]
Other articles published on Sep 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+