गुवाहाटी| नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी ने मंगलवार को इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मुकाबले में एफसी पुणे सिटी को 1-0 से हरा दिया। नार्थईस्ट की छह मैचों में यह पहली जीत है।
आपक बता दें कि नार्थईस्ट युनाइटेड दो लगातार जीत के साथ तीसरे सीजन का धमाकेदार आगाज करने वाली टीम को 12 अक्टूबर को पुणे में मेजबान टीम को 1-0 से हराया था। उसके बाद से उसे चार मैचों में हार मिली थी जबकि दो मुकाबले बराबरी पर छूटे थे।
इस जीत ने नार्थइस्ट को 14 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंचा दिया है। इस मैच से पहले वह सातवें स्थान पर था।