फुटबॉल: लियोनल मेसी ने संन्यास के बाद लौटते ही मैदान पर किया कमाल, उरुग्वे को 1-0 से हराया

नई दिल्ली। अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के महान खिलाड़ी लियोनल मेसी ने संन्यास की घोषणा के बाद एक बार फिर से फुटबॉल में वापसी की है। मैदान में आते ही उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है।

2018 में होने वाले फुटबॉल विश्वकप के लिए खेले गए क्वॉलीफाइंग ग्रुप मैच में मेसी ने उरुग्वे के खिलाफ जीत के आगाज़ किया है।

पढ़ें : ईशांत शर्मा: सबसे तेज़ गेंद फेंकने वाले इस भारतीय गेंदबाज का आज है 28वां जन्मदिन, जानिए रोचक बातें

ब्लॉन्ड हेयर और दाढ़ी की चर्च

इस मैच में न सिर्फ लियोनल मेसी ने गोल किया बल्कि इसमें उनके ब्लॉन्ड बाल और बढ़ी हुई दाढ़ी भी काफी चर्चा में रही। इस मैच में अर्जेंटीना ने उरुग्वे को 1-0 से मात दी।

फुटबॉल को कह दिया था अलविदा

आपको बता दें कि लियोनल मेसी ने अमेरिका कप के फाइनल मुकाबले में चिली से हारने के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को बाय-बाय कह दिया था। हालांकि, इसके बाद उन्होंने अपना फैसला बदलते हुए फुटबॉल से फिर जुड़ने का निर्णय लिया। यहां तक कि अर्जेंटीना के राष्ट्रपति ने भी उनसे अपने संन्यास वाले फैसले पर दोबारा विचार करने का आग्रह किया था।

पढ़ें : मार्केट में आने को तैयार क्रिकेट के सुपरमैन की किताब, बेताब इंडिया वाले

दागा शानदार और एकमात्र गोल

उरुग्वे के खिलाफ इस क्वॉलीफायर मुकाबले को जीतने के साथ ही अर्जेंटीना फुटबॉल टीम दक्षिण अमेरिकी टीमों के ग्रुप में टॉप पर पहुंच गया है। लियोनल मेसी ने इस मैच के 43वें मिनट में ऐसा गोल दागा जो कि विरोधी टीम के गोलकीपर फर्नांडो मुसलेरा भी नहीं रोक सके।

पढ़ें : वेन रूनी 2018 फुटबॉल विश्वकप के बाद लेंगे संन्यास, 16 की उम्र से शुरू किया था कॅरियर

...जब मुसीबत में आ गई अर्जेंटीना टीम

इस मैच में एक वक्त पर अर्जेंटीना के लिए मुसीबत सामने आ खड़ी हुई जब 31वें मिनट में टीम के फॉरवर्ड पाउलो डाएबाला को हाफटाइम में स्ट्रोक के लिए दूसरा येलो कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया गया। दूसरे हाफ में उरुग्वे की टीम का अटैक तेज था लेकिन फिर भी गोल नहीं कर सकी।

अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम अब 10 देशों के ग्रुप में अपने सात मैचों में सबसे ज्यादा 14 अंकों संग शीर्ष पर है। वहीं उरुग्वे, कोलंबिया और इक्वॉडोर दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

Story first published: Friday, September 2, 2016, 15:56 [IST]
Other articles published on Sep 2, 2016
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+