Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Football: मैदान पर फिर से दिखेगा चैम्पियंस लीग का रोमांच, जानें कब से हो रहा शुरु

नई दिल्ली। फुटबॉल प्रेमियों के लिये दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच एक बड़ी राहत भरी खबर आई है। इस महामारी के चलते 5 महीने पहले फुटबॉल के बड़े टूर्नामेंट चैम्पियंस लीग को स्थगित कर दिया गया था अब उस टूर्नामेंट को छोटे प्रारूप में फिर से खेले जाने का ऐलान कर दिया गया है। UEFA कार्यकारी समिति ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चैम्पियंस लीग को अगस्त में एक 12 दिवसीय मिनी टूर्नामेंट के रूप में बहाल किया जायेगा।

इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी जो कि क्वॉर्टरफाइनल से 2 जगहों पर नॉकआउट मैच खेलेंगी। UEFA के फैसले के अनुसार इस लीग का फाइनल मुकाबला रविवार 23 अगस्त को पुर्तगाल क्लब बेनफिका के घरेलू स्टेडियम में खेला जाएगा जिसे पहले इस्तांबुल में अतातुर्क ओलिंपिक स्टेडियम में होना था।

और पढ़ें: अफरीदी के बाद कोरोना पॉजिटिव निकला क्रिकेट जगत का एक और दिग्गज खिलाड़ी

वहीं यूरोपा लीग की भी शुरुआत 10 अगस्त से होने वाली है। इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी और इसके मैच पश्चिमी जर्मनी में स्थित 4 अलग स्टेडियम में खेले जायेंगे। इस लीग का फाइनल मैच शुक्रवार 21 अगस्त को कोलोन में खेला जायेगा। पहले इस लीग के फाइनल की मेजबानी पोलैंड के ग्डांस्क में 27 मई को खेला जाना था लेकिन अब इस स्टेडियम को 2021 फाइनल की मेजबानी सौंपी गई है।

गौरतलब है कि इन दोनों फुटबॉल टूर्नामेंट को अभी अपने क्वार्टरफाइनल मैच के लाइन अप को पूरा करना है और टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों के आयोजन स्थल पर फैसला करना बाकी है। इस महामारी के चलते चैम्पियंस लीग के मार्च में दूसरे चरण के चार मैच स्थगित हो गये थे जबकि यूरोपा लीग में राउंड 16 में पहले चरण के आठ मैचों से केवल छह ही पूरे हो पाये थे।

और पढ़ें: जब माइक हसी ने दी धोनी को बल्लेबाजी टिप्स, उलटा पड़ गया दांव

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के चलते सभी तरह की खेल गतिविधियां बंद हो गयी थी। इसी को देखते हुए UEFA ने यूरोपीय चैम्पियनशिप को जून 2021 तक के लिये टालने का फैसला किया। UEFA ने एक बार फिर से इस बात की पुष्टि करते हुए दोहराया है कि सभी 12 मेजबान शहरों (12 देशों के) को अगले साल अपने मैचों की मेजबानी करनी होगी।

Story first published: Friday, August 21, 2020, 15:29 [IST]
Other articles published on Aug 21, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+