बड़ी खबर: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, कप्तान समेत 4 खिलाड़ियों को हुआ कोरोना

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस की चपेट में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह समेत टीम इंडिया के 4 खिलाड़ी आ गये हैं। हॉकी इंडिया के यह चारों खिलाड़ी बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के राष्ट्रीय खेल उत्कृष्टता केंद्र में लगे राष्ट्रीय हॉकी शिविर में रिपोर्ट करने पहुंचे थे, जहां पर टेस्ट के दौरान इन खिलाड़ियों को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया। उल्लखेनीय है कि यह चारों खिलाड़ी कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच ब्रेक पर अपने घर गये थे।

और पढ़ें: कोरोना वायरस के चलते ICC ने टाला 2021 का महिला विश्व कप, देखें नया शेड्यूल

साई ने इस बात की पुष्टि करते हुए बयान दिया, 'साई ने शिविर में रिपोर्ट करने वाले सभी खिलाड़ियों का पहुंचने पर रैपिड कोविड-19 परीक्षण कराना अनिवार्य किया है। पॉजिटिव आए इन सभी खिलाड़ियों ने एक साथ ही यात्रा की थी तो पूरी संभावना है कि घर से बेंगलुरु पहुंचते हुए उनसे वायरस फैला होगा।'

और पढ़ें: कोरोना नहीं IPL के चलते BCCI ने रद्द किया इंग्लैंड का भारत दौरा, जानें अब कब होगी सीरीज

कोरोना टेस्ट में पहले पाये गये थे नेगेटिव

कोरोना टेस्ट में पहले पाये गये थे नेगेटिव

साई की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार हॉकी इंडिया के कप्तान मनप्रीत सिंह समेत चारों खिलाड़ी रैपिड टेस्ट के दौरान पहले नेगेटिव पाय गये थे, बाद में इन खिलाड़ियों ने खुद में लक्षण मिलने पर दोबारा जांच कराई और पॉजिटिव पाये गये।

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘सभी चार खिलाड़ियों को रैपिड परीक्षण में नेगेटिव पाया गया था। लेकिन मनप्रीत और सुरेंद्र में बाद में कुछ कोविड-19 के लक्षण दिखायी दिए तो उन्हें और उनके साथ यात्रा करने वाले अन्य 10 खिलाड़ियों के साथ गुरुवार का आरटी-पीसीआर परीक्षण कराया गया जिसमें ये चार कोविड-19 पॉजिटिव निकले।'

साई को नहीं मिली है कोरोना रिपोर्ट

साई को नहीं मिली है कोरोना रिपोर्ट

हालांकि प्रेस रिलीज में यह भी साफ किया गया है कि इन टेस्ट के नतीजे फिलहाल साई को नहीं सौंपे गये हैं, लेकिन राज्य सरकार ने साई अधिकारियों को उनके कोरोना पॉजिटिव होने के बारे में जानकारी दे दी है। उल्लेखनीय है कि जानकारी मिलने के बाद राज्य सरकार ने मनप्रीत सिंह समेत चारों खिलाड़ियों को राज्य सरकार के निर्देशानुसार क्वारंटीन कर दिया है और वायरस के संक्रमण की संभावना को रोकने के लिए उन्हें आईसोलेट कर दिया गया है।

अकेले क्वारंटीन हैं कप्तान मनप्रीत सिंह

अकेले क्वारंटीन हैं कप्तान मनप्रीत सिंह

साई की ओर से जारी किये गये बयान में मनप्रीत ने कहा, ‘मैं साई परिसर में अकेला क्वॉरंटीन में हूं और जिस तरह से साई अधिकारियों ने हालात को संभाला, उससे खुश हूं। मैं खुश हूं कि उन्होंने सभी खिलाड़ियों का परीक्षण अनिवार्य किया है। इस कदम से सही समय पर वायरस से संक्रमण का पता चल जाएगा। मैं ठीक हूं और जल्द ही उबरने की उम्मीद है।'

आपको बता दें कि इन खिलाड़ियों ने शिविर में मौजूद अन्य खिलाड़ियों से बातचीत नहीं की थी। राज्य सरकार और साई की मानक परिचालन प्रक्रिया का शिविरों में कड़ाई से पालन किया जा रहा है।

Story first published: Friday, August 7, 2020, 22:57 [IST]
Other articles published on Aug 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+