For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

BWF World Championship: पीवी सिंधु ने चोचुवोंग को दी मात, क्वॉर्टरफाइनल में किया प्रवेश

नई दिल्ली: भारत की टाॅप महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने एक बार फिर खोई हुई लय फिर हासिल कर ली है। गुरुवार को स्पेन के कैरोलिना मरीन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सिंधु ने थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को धूल चटाई। छठी वरीयता प्राप्त सिंधु ने चोचुवांग को सीधे सेटों में 21-14, 21-18 से हरा दिया। सिंधु ने पूरे कोर्ट पर अपना दबदबा बनाया और अपने प्रतिद्वंद्वी चोचुवांग को 48 मिनट में मात दे दी। सिंधु ने विश्व चैंपियनशिप के हर संस्करण के कम से कम अंतिम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का अपना रिकॉर्ड बनाए रखा, जिसका वह हिस्सा रही हैं।

इस जीत के साथ सिंधु ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वॉर्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस जीत के साथ सिंधु ने हार का सिलसिला तोड़ा। चोचुवांग ने उसे पिछले दो मैचों में हराया था। ऑल इंग्लैंड ओपन और वर्ल्ड टूर फाइनल में सिंधु पोर्नपावी चोचुवांग से हार गईं। वहीं ये जीत सिंधु की चोचुवांग के खिलाफ पांचवीं जीत रही। आज के मैच में सिंधु ने चोचुवांग को कहीं भी हावी होने का मौका नहीं दिया। अब क्वॉर्टरफाइनल में सिंधु का सामना दुनिया की नंबर एक ताई जू यिंग से होगा। ताइवान की ताई यिंग के खिलाफ सिंधु का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है। दोनों के बीच अब तक 19 मैचों में 14 सिंधु हार गई थी। यिंग ने गुरुवार को स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमोर को 21-10, 19-21, 21-11 से हराया।

यह भी पढ़ें- 'हारने वाला वास्तव में भारतीय क्रिकेट है', BCCI-कोहली विवाद पर आकाश चोपड़ा ने दी राय

जीत के बाद पीवी सिंधु ने कहा, "कल ताई जू यिंग के खिलाफ मैच है। हम अब ओलंपिक के बाद फिर से भिड़ रहे हैं। मैं बस अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहती हूं, चाहे कुछ भी हो। यह एक आसान मैच नहीं होने वाला है, मुझे एक बड़े मैच के लिए तैयार रहने की जरूरत है। इसलिए अपनी तरफ से मैं अपना शत-प्रतिशत दूंगी।'' सिंधु अपने खिताब के सूखे को समाप्त करना चाह रही है, जो 2 साल से अधिक समय तक बढ़ा है क्योंकि उसका आखिरी खिताब 2019 में वर्ल्ड मीट में आया था। हालांकि, सिंधु ने उम्मीद के मुताबिक बड़े टूर्नामेंट में शीर्ष पर पहुंचकर टोक्यो में अपना दूसरा ओलंपिक पदक जीता था। इस साल की शुरुआत में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स के फाइनल में पहुंची थी।

Story first published: Thursday, December 16, 2021, 18:14 [IST]
Other articles published on Dec 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+