सिंधु, साक्षी, दीपा को डायमंड नेकलेस गिफ्ट करेगा एनएसी ज्वैलर्स
चेन्नई| इस समय पूरा देश रियो ओलंपिक से लौंटी बेटियों की जीत के जश्न में मगन हैं। सिल्वर गर्ल पीवी सिंधु, रेसलर साक्षी मलिक और जिमनास्ट दीपा करमाकर पर इनामों और पुरस्कारों की बारिश हो रही है। होनी भी चाहिए क्योंकि इन तीनों ने विश्व के मानचित्र पर भारतीय महिलाओं की एक नई तस्वीर को पेश करके इंडियन तिरंगे का मान जो बढ़ाया है।
इनामों और पुरस्कारों के इस क्रम में देश की जानी-मानी ज्वैलरी कंपनी एनएसी ज्वैलर्स ने पीवी सिंधु, साक्षी मलिक और दीपा करमाकर को हीरे का हार गिफ्ट करने का ऐलान किया है।
ज्वैलर्स की ओर से एक बयान जारी किया है कि वो रजत पदक विजेता सिंधु को वे छह लाख रुपये कीमत वाला, कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी को तीन लाख रुपये कीमत वाला और जिमनास्ट दीपा को एक लाख रुपये कीमत वाला हीरे का हार भेंट करेंगे और हम ऐसा करके अपने आप को धन्य महसूस करेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

