French Open के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंची सायना-सिंधु, बुरे दौर के बाद खिताब पर नजर
नई दिल्ली। भारत की पी.वी. सिंधु और सायना नेहवाल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए यहां गुरुवार को फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वर्ल्ड नंबर-6 सिंधु ने महिला एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर-26 सिंगापुर की येओ जिया मिन को 34 मिनट तक चले मुकाबले में 21-10, 21-13 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। सिंधु करियर में पहली बार मिन के खिलाफ कोर्ट पर उतरी थीं। वहीं लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने डेनमार्क की लाइन होजमार्क जार्सफेल्ट को सीधे गेम में हराकर 750,000 डालर इनामी फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी।
इस साल के शुरू में इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीतने के बाद बुरे दौर से गुजरने वाली आठवीं वरीयता प्राप्त साइना ने 27 मिनट तक चले मैच में लाइन को 21-10, 21-11 से हराया। पहले मैच में संघर्षपूर्ण जीत दर्ज करने वाली सायना ने दूसरे मैच में 27 मिनट में ही डेनमार्क की खिलाड़ी को शिकस्त दे दी। वर्ल्ड नंबर-9 सायना की कैजर्सफेल्ट के खिलाफ करियर के चार मैचों में यह लगातार चौथी जीत है।
और पढ़ें: IND vs BAN: कौन हैं यह 4 नये चेहरे जो टीम इंडिया में हुए शामिल, जानें क्यों मिली तरजीह
लगातार तीन टूर्नामेंट के पहले दौर में हारने वाली साइना का अगला मुकाबला कोरिया की आन सी यंग से होगा जिन्होंने पिछले सप्ताह डेनमार्क ओपन के पहले दौर में पी वी सिंधू को हराया था। क्वार्टर फाइनल में सायना पहली बार आन सी यंग के खिलाफ कोर्ट पर उतरेंगी।
इससे पहले साइना ने पहले दौर में हांगकांग की चेयुंग नगान यी को 23-21, 21-17 से पराजित किया था।
युगल वर्ग में सात्विकसाइराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में दूसरी सीडइंडोनेशिया के मोहम्मद एहसान और हेंड्रा सेत्यिवान की जोड़ी को 21-18, 18-21, 21-13 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
और पढ़ें: एमएस धोनी पर चयनकर्ताओं ने अपना रुख किया साफ, सौरभ गांगुली से अलग है राय
क्वार्टर फाइनल में रेंकीरेड्डी और शेट्टी की जोड़ी का सामना डेनमार्क के किम एस्तरूप और एंडर्स रासमेसन की जोड़ी से होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
