Hongkong Badminton Open: जारी है सायना नेहवाल-समीर वर्मा का खराब प्रदर्शन, पहले दौर से हुए बाहर
नई दिल्ली। हांगकांग बैडमिंटन ओपन के लिए हांगकांग दौरे पर पहुंची भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। पहले ही दिन भारतीय दल को स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और उभरते खिलाड़ी समीर वर्मा के खराब प्रदर्श का सामना करना पड़ा। हांगकांग ओपन में बुधवार को पहले दिन सायना नेहवाल का सामना चीन की चाई यान यान से हुआ जिसमें वर्ल्ड नंबर 9 खिलाड़ी सायना को महिला एकल वर्ग के पहले दौर में सीधे गेमों में 21-13, 22-20 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं विश्व के 16वें नंबर के खिलाड़ी समीर वर्मा चीनी ताइपे के वांग जू वेइ से 11-21, 21-13, 8-21 से हार गए। यह मुकाबला 54 मिनट तक जारी रही।
पिछले 6 टूर्नामेंट की बात करें तो यह सायना नेहवाल की पहले दौर में बाहर होने वाली 5वीं हार है। जबकि समीर वर्मा लगातार तीसरी बार टूर्नामेंट के पहले दौर से बाहर हुए हैं। साइना और समीर दोनों को अगले सप्ताह ग्वांग्झू कोरिया मास्टर्स सुपर 300 टूर्नामेंट खेलना है ऐसे में लगातार खराब प्रदर्शन उनके लिये बड़ी समस्या रहेगा।
और पढ़ें: 3rd T20: जानें मैच के बीच खिलाड़ियों से क्या बोले रोहित शर्मा, क्यों बढ़ेगा विराट का सिरदर्द
चार लाख डॉलर की ईनामी राशि वाले टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग में सायना नेहवाल पहले गेम से ही कुछ खास चुनौती नहीं पेश कर पाई। चीन की खिलाड़ी ने सायना के खिलाफ पहले दौर का मुकाबला जीतने के लिए केवल 30 मिनट का समय लिया।
चीनी खिलाड़ी ने ब्रेक तक 11-4 से बढत बना ली और पहला गेम आसानी से जीत लिया। दूसरे गेम में साइना शुरू में 3-0 से आगे थीं लेकिन केइ ने लगातार सात अंक लेकर 9-4 की बढ़त बना ली। ब्रेक के बाद उनकी बढत 17-11 की हो गई हालांकि साइना ने वापसी करके गेम पॉइंट बनाया लेकिन लय बरकरार नहीं रख सकीं।
और पढ़ें: IND vs BAN: नागपुर के मैदान पर बनते-बनते रह गए यह रिकॉर्ड, चहल ने लगाया विकेटों का अर्धशतक
दूसरी ओर समीर ने पहला गेम गंवाने के बाद दूसरे गेम में वापसी की। तीसरे गेम में हालांकि वह बिल्कुल नहीं टिक सके और हार गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
