For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Hongkong Badminton Open: किदांबी श्रीकांत से भारत को आखिरी उम्मीद, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली। हांगकांग ओपन बैडमिंटन में पहुंचे भारतीय दल को अब भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का सहारा है। गुरुवार को आयोजित हुए दूसरे दौर के मैच में पीवी सिंधु, एचएस प्रणॉय और पारुपल्ली कश्यप को हार का सामना करना पड़ा जबकि इकलौते किदांबी श्रीकांत ने भारत के ही सौरभ वर्मा को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। इससे पहले श्रीकांत को पहले दौर में वॉकओवर मिला था जिसके बाद दूसरे दौर के मुकाबले में उनका सामना हमवतन सौरभ वर्मा से हुआ। 59 मिनट तक चले इस मुकाबले में श्रीकांत ने सौरभ को 21-11, 15-21, 21-19 से मात दी।

इस जीत के साथ ही वर्ल्ड नंबर-13 श्रीकांत का वर्ल्ड नंबर-38 सौरभ के खिलाफ करियर रिकॉर्ड 2-0 का कर लिया है। इससे पहले 2013 में भी श्रीकांत और सौरभ के बीच फ्रेंच ओपन में भिड़ंत हुई थी, जिसके करीब 6 साल बाद यह दोनों खिलाड़ी एक बार फिर एक दूसरे के आमने-सामने आये।

और पढ़ें: 1st Test, IND vs BAN: आर अश्विन ने की भारतीय तेज गेंदबाजी की तारीफ, बताया- दुनिया में सबसे खतरनाक

क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत का सामना ओलंपिक विजेता और दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी चीन के चेन लोंग से होगा जिनके खिलाफ श्रीकांत को करियर में सिर्फ 1 बार जीत हासिल हुई है। दोनों के बीच अब तक 7 बार भिड़ंत हो चुकी है जिसमें 6 बार चेन लोंग ने तो 1 बार श्रीकांत ने जीत हासिल की है।

वहीं महिला खिलाड़ियों में पीवी सिंधु ने एक बार फिर से निराश किया और दूसरे दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुं गफन के खिलाफ पीवी सिंधु को पिछले 11 मुकाबलों में पहली बार हार का सामना करना पड़ा।

और पढ़ें: IPL 2020: खत्म हुआ ट्रेडिंग विंडो, नए सीजन में इन टीमों के साथ खेलते नजर आएंगे यह 10 खिलाड़ी

बुसानन ने विश्व चैंपियन सिंधु को तीन गेमों तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-18, 11-21, 21-16 से मात दी। थाई खिलाड़ी ने सिंधु को एक घंटे नौ मिनट में पराजित करके क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की, जहां अब उनके सामने दूसरी सीड जापान की अकाने यामागुची की चुनौती होगी।

पुरुष एकल के अन्य मुकाबले में प्रणॉय को अपने दूसरे दौर के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। छठी सीड इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टली ने 38 मिनट तक चले मुकाबले में प्रणॉय को 21-12, 21-19 से पराजित किया।

वहीं, वर्ल्ड नंबर 25 कश्यप को दूसरी सीड चीनी ताइपे के चोउ तिएन चेन के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी चेन ने कश्यप को 21-12, 23-21, 21-10 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इस जीत के साथ ही चेन ने कश्यप के खिलाफ अपना करियर रिकार्ड 4-2 का कर लिया है।

और पढ़ें: 6 भारतीय खिलाड़ी जो मैदान पर थे अंधविश्वास का शिकार, करते थे यह टोटका

मिश्रित युगल में सात्विसाइराज रेंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी भी हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। चौथी सीड जापान के युता वातानाबे और एरिसा हिगाशिनो की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 42 मिनट में 21-19, 21-12 से शिकस्त दी।

Story first published: Friday, November 15, 2019, 9:34 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+