फ्रेंच ओपन: सायना नेहवाल, पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत की खिताब पर नजर
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और गत चैंपियन किदांबी श्रीकांत के साथ डेनमार्क ओपन की उपविजेत साइना नेहवाल की नजर मंगलवार से शुरू हो रहे फ्रेंच ओपन में इस साल के पहले बीडब्ल्यूएफ खिताब पर टिकी हुई है। बता दें कि इस टूर्नामेंट में भारत और दुनिया की 10वें नंबर की खिलाड़ी सायना नेहवाल खिताब की दावेदार मानी जा रही है क्योंकि फिलहाल वो शानदार फॉर्म में हैं।
हालांकि इस खिताब को अपने नाम करने के लिए साइना नेहवाल को ताइ जु यिंग के अलावा कैरोलिना मारिन के खिलाफ अच्छा खेल दिखाना होगा। क्योंकि यही वो खिलाड़ी है जिनसे खिताब के लिए सामना करना होगा। वहीं डेनमार्क ओपन में सेमीफाइनल तक पहुंचे किदांबी श्रीकांत को एक बार फिर यहां केंटो मोमोटा का सामना करना पड़ेगा। श्रीकांत के लिए मोमोटा हमेशा से ही मुश्किल खड़ी करते रहे हैं। डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में मोमोटा ने ही उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया था ऐसे में श्रीकांत को पूरी रणनीति के साथ ग्राउंड पर उतरना होगा।
यह भी पढ़ें- विराट-रोहित के डबल धमाके से विंडीज के खिलाफ बने 9 शानदार रिकॉर्ड
इसके बाद दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी पीवी सिंधु भी खिताब के लिए विरोधी खिलाड़ियों से दो-दो हाथ करेंगी। बता दें कि पीवी सिंधु डेनमार्क ओपन में पहले ही दौर में बाहर हो गई थी। इसलिए पीवी सिंधु को अगर खिताब तक पहुंचना है तो उनको कड़ी मेहनत करनी होगी। इस टूर्नामेंट में पीवी सिंधु का मुकाबला 11वीं रैंकिंग वाली बेइवेन झांग से होगी। झांग वहीं खिलाड़ी हैं जिसने पीछले सप्ताह ही सिंधु को मात दिया है।
यह भी पढ़ें- बाएं हाथ के सबसे सफल श्रीलंकाई गेंदबाज रंगना हेराथ गॉल टेस्ट के बाद लेंगे संन्यास
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
