Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व चैंपियन पीवी सिंधु को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया सम्मानित, देखें VIDEO

नई दिल्ली: स्विट्जरलैंड के बासेल में इतिहास रचने के बाद सिंधु ने भारत वापसी कर ली है। भारत लौटने पर उनका स्वागत भी शानदार हुआ है। विश्व बैडमिंटन चैंपिनयशिप जीतने वाली देश की पहली खिलाड़ी बनने वाली सिंधु ने भारत आते ही अपने सभी फैंस को धन्यवाद देते हुए कहा कि ये उनका प्यार और आशीर्वाद ही है जिस वजह से वे यहां पर हैं। इसी बीच सिंधु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है।

पीएम मोदी से सिंधु की मुलाकात-

सिंधु ने प्रधानमंत्री से नई दिल्ली में मुलाकात की और इस दौरान उनके साथ कोच पुलेला गोपीचंद भी शामिल रहे। प्रधानमंत्री ने इस दौरान ना केवल गर्मजोशी के साथ सिंधु से भेट की बल्कि उनको गोल्ड मेडल भी पहनाकर सम्मानित किया। नरेंद्र मोदी ने इस मुलाकात का एक ट्वीट भी किया है और लिखा है- भारत का गौरव, एक चैंपियन जिसने देश के लिए गोल्ड जीतकर नाम रोशन किया। पीवी सिंधु से मुलाकात करके खुश हूं। उनको बधाई दी और साथ ही भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भी उनको शुभकामनाएं दी।

देश वापसी पर सिंधु का हुआ बड़ा सम्मान

बता दें कि इससे पहले सिंधु ने खेल मंत्री किरन रिजिजू से भी मुलाकात की। रिजिजू ने इस मुलाकात की तस्वीरें एक ट्वीट के जरिए शेयर की हैं। सिंधु के साथ उनके कोच पुलेला गोपीचंद ने भी खेल मंत्री से मुलाकात की। रिजिजू ने इस अवसर पर पोस्ट करते हुए कहा है- पहली बार वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रचने वाली और भारत को गर्व का अहसास दिलाने वाली पीवी सिंधु को सम्मानित किया है। मेरी शुभकामनाएं हैं कि वे आगे भी भारत के नाम ऐसे ही रोशन करती रहें।

सिंधु से पहले मानसी जोशी ने हासिल किया था गोल्ड, एक्सीडेंट में गंवानी पड़ी थी एक टांग

ये है अब अगला टारगेट-

विश्व चैंपियनशिप के बाद टोक्यो ओलंपिक 2020 को लेकर सिंधु ने कहा, 'लोग पहले ही पूछने लगे हैं सिंधु तोक्यो 2020 में स्वर्ण पदक को लेकर क्या विचार है?'उन्होंने कहा, 'ओलिंपिक काफी दूर नहीं है लेकिन इस समय मैं कदम दर कदम आगे बढ़ना चाहती हूं। मुझे पता है कि ओलंपिक क्वालीफिकेशन चल रहा है लेकिन उम्मीद करती हूं कि मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगी लेकिन फिलहाल मैं सिर्फ इसका लुत्फ उठाना चाहती हूं और किसी और चीज के बारे में नहीं सोचना चाहती।'

Story first published: Tuesday, August 27, 2019, 15:08 [IST]
Other articles published on Aug 27, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+