Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दोहरी खुशी: सायना और श्रीकांत दोनों ने जीता चाइना ओपन खिताब

फुजू (चीन)| भारत के लिए रविवार को डबल खुशी वाला दिन रहा है, जहां इंडियन शटलर सायना नेहवाल ने चीन ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर का महिला सिंगल खिताब अपने नाम किया वहीं दूसरी ओर पुरूष वर्ग में भारत के किदांबी श्रीकांत ने भी इस टाइटल पर अपना नाम लिखवा दिया।

श्रीकांत के करियर के लिए यह जीत काफी मायने रखती है क्योंकि उन्होंने रविवार को चीन ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर के फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो बार के ओलंपिक चैम्पियन और पांच बार के विश्व चैम्पियन लिन डैन को हराकर टूर्नामेंट का पुरुष एकल खिताब जीता है। विश्व के 15वें वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने चीन के लिन को 46 मिनट में 21-19, 21-17 से हराया। श्रीकांत का यह पहला सुपर सीरीज खिताब है।

अपने फाइनल मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए श्रीकांत बेहद उत्साहित दिखे थे और उन्होंने कहा था कि लिन डैन को वह अब तक आदर्श की तरह देखते रहे हैं और लिन का उनके घरेलू मैदान पर सामना करना सपने के सच होने सरीखा है और अगर वाकई में मैं उन्हें हरा पाया तो यह मेरे लिए दोहरी खुशी होगी।

श्रीकांत इससे पहले दो बार लिन डैन से भिड़ चुके थे और दोनों ही बार उन्हें हार मिली थी लेकिन चीन ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर के फाइनल में लिन को हराकर श्रीकांत ने एक नया इतिहास लिख दिया है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+