Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चाइना ओपन सुपर सीरीज के महिला सिंगल का खिताब सायना के नाम

फुजू (चीन)| एक बार फिर से भारत की होनहार बेटी सायना नेहवाल ने पूरे देश को इतराने का मौका दिया है। भारतीय बैडमिंटन सनसनी सायना ने शनिवार को जापान की अकाने यामागुची को सीधे गेमों में हराकर पहली बार चीन ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर का महिला एकल खिताब जीत लिया।

पांचवीं विश्व वरीयता प्राप्त सायना ने फाइनल में 35वीं विश्व वरीय जापान की अकाने को 42 मिनट में 21-12, 22-20 से हराया। सायना का इस साल का यह दूसरा सुपर सीरीज खिताब है। इससे पहले जून में वह आस्ट्रेलिया ओपन जीतने में कामयाब रही थीं। इससे पहले सायना ने महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में चीन को लीयू शिन को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया था।

सायना की इस कामयाबी पर पूरा भारत खुश है और दिल से अपनी इस बेटी को बधाई दे रहा है। फेसबुक और ट्विटर पर सायना की बधाई देने की होड़ मच गई है। ईनाम के तौर पर सायना नेहवाल को 7 लाख की धनराशी और ट्राफी दी जायेगी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+