नई दिल्ली। भारत की नई बैडमिंटन सनसनी पीवी सिंधु ने रियो ओलंपिक के महिला सिंगल्स सेमीफाइनल मुकाबले को जीतकर भारत के लिए रजत पदक तो पक्का कर ही लिया है लेकिन आज उनकी नज़र स्वर्ण पदक जीतने पर होगी। आज उन्हें विश्व की नंबर 1 महिला बैडमिंटन खिलाड़ी स्पेन की कैरोलिना मारिन के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलना है। Exclusive Pics: बुलेट सी तेज सिंधु है भोली-भाली लड़की
पुलेला गोपीचंद के नेतृत्व में अपने खेल को सुधारने वाली इस महिला खिलाड़ी से देशवासियों की स्वर्ण पदक की उम्मीद पूरी होने की प्रबल संभावना है। भारत को ओलंपिक में पहला बैडमिंटन पदक मिलना क्यों है लगभग तय, वनइंडिया बता रहा है कुछ प्रमुख वजहें :