एशियन गेम्स 2018 : यामागुची को हराकर पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, फाइनल में किया प्रवेश

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन गेम्स का 9वां दिन भारत के लिए सुखद शुरुआत लेकर नहीं आया, दरअसल इस दिन की शुरुआत के पहले से ही माना जा रहा था कि भारत की स्टार शटलर सायना नेहवाल सेमीफाइनल मुकाबले में आसानी से जीतकर भारत को फाइनल में गोल्ड दिलाएंगी,लेकिन वो लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं और उन्हें मुकाबले में हार के साथ ही ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा। हालांकि भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने किसी को निराश नहीं किया और वर्ल्ड नंबर दो की खिलाड़ी जापान की यामागुची को हराकर इतिहास रच दिया, और फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने जापान की अकाने यामागुची को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-17, 15-21, 21-10 से हराया। इसके साथ ही सिंधु एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी बन गई हैं।

गौरतलब हो कि 1962 से बैडमिंटन एशियन गेम्स का हिस्सा है। तब से लेकर अब तक भारत का कोई भी शटलर किसा भी कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल से आगे नहीं बढ़ सका है। पीवी सिंधु की जीत के बाद यह पहला मौका होगा जब एशियन गेम्स के इतिहास में भारत को कम से कम सिल्वर मेडल हासिल होगा। यानी पीवी सिंधु भारतीय बैडमिंटन के इतिहास में एक और नया इतिहास लिख चुकी हैं। फाइनल में उनका मुकाबला वर्ल्ड नंबर एक चीनी ताइपे की खिलाड़ी ताई जु यिंग से होगा। गोल्ड मेडल के लिए यह मुकाबला 28 अगस्त को खेला जाएगा। ऐसे में सिंधु के पास एक और मौका होगा कि वो सायना कि हार का बदला ले सकें और भारत को गोल्ड दिलाएं।

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2018 : सेमीफाइनल मुकाबले में हारीं सायना नेहवाल, ब्रॉन्ज से करना पड़ा संतोष

ऐसे रहा मुकाबलाः दोनों के बीच काफी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, पहले राउंड में पीवी सिंधु और यामागुची के बीच बढ़त हासिल करने की जद्दोजहद देखने को मिली। वहीं पीवी सिंधु ने पहले राउंड में बाजी मार ली लेकिन दूसरे राउंड में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। तीसरे गेम में स्कोर 3-3 से बराबर होने के बाद यामागुची ने कुछ खराब शॉट खेले और सिंधु ने उसमें कोई तसर नहीं छोड़ी और बढ़त बनाए रखी, वहीं 20 -10 के स्कोर पर सिंधु ने विजयी स्मैश लगाकर फाइनल में जगह बनाई। बता दें कि अब तक भारत के कुल पदकों की संख्या 37 है. 7 गोल्ड, 10 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल के साथ वह पदक तालिका में 9वें स्थान पर है।

ये भी पढ़ें-

Story first published: Monday, August 27, 2018, 13:07 [IST]
Other articles published on Aug 27, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+