रियो डी जनेरियो। ओलंपिक में अभी तक निराशा का मुंह देख रहे भारत के लिए एक अच्छी खबर आयी है, देश की शटलर क्वीन पीवी सिंधु ने बुधवार सुबह हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विश्व की दो नंबर की खिलाड़ी चीन की वांग यिहान को हरा दिया है और सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
बेहद ही टफ गेम में पीवी सिंधु ने बेहद ही गंभीरता और संयम से खेलते हुए जीत अपने नाम की है। विश्व चैम्पियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीत चुकीं सिंधु ने पूर्व विश्व विजेता और 2012 के लंदन ओलम्पिक में रजत जीतने वाली वांग को 22-20, 21-19 से हराया। यह मैच 54 मिनट तक चला।
बैडमिंटन में सिंधू की रैंकिंग 10वीं
आपको बता दें कि अपना पहला ओलंपिक खेल रही सिंधु की बैडमिंटन में रैंकिंग 10वीं है जबकि वांग यिहान की रैंकिंग 2 है। अब सिंधु का गुरूवार को मुकाबला जापान की शटलर नोजोमी ओकुहारा से होगा। अपनी जीत से सिंधु ने ये पक्का कर दिया है कि भारत को 1992 के बाद पहली बार ओलंपिक से बैडमिंटन में खाली हाथ नहीं लौटना होगा।
Badminton: PV Sindhu beats World No.2 Wang Yihan to reach the semifinals #Rio2016
— ANI (@ANI_news) 16 August 2016