नई दिल्ली। रियो ओलंपिक की शुरूआत अगले महीने से होने जा रही है। खेल के इस महाकुंभ में इंडियन फीमेल शटलर सायना नेहवाल को पांचवी वरियता दी गई है जबकि पीवी सिंधु को नौवीं वरीयता मिली है।
जबकि पुरुष वर्ग में के.श्रीकांत को नौवीं वरीयता दी गई है। आपको बता दें कि वैसे भारत की आन-बान और शान सायना विश्व रैंकिंग में पांचवें और सिंधू 10वें स्थान पर है जबकि श्रीकांत की रैंकिंग 11वीं है।
वरीयता का निर्धारण गुरुवार (21 जुलाई) को ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ियों की विश्व रैंकिंग के आधार पर किया गया।