Tokyo 2020: भारत लौटने के बाद पीएम के साथ आईसक्रीम खायेंगी ब्रॉन्ज मेडलिस्ट पीवी सिंधु

नई दिल्ली। टोक्यो में जारी ओलंपिक खेलों में रविवार को भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने चीन की हे बिंग झाओ को हराकर ओलंपिक का दूसरा मेडल अपने नाम किया। इस दौरान वो ओलंपिक के इतिहास में दो अलग-अलग मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी। ओलंपिक में अभियान शुरू करने से पहले जब भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई थी तो उन्होंने उनसे उनकी डाइट को लेकर सवाल किया था कि तैयारियों के लिये उन्हें अपनी कौन सी पसंदीदा खाने की चीज का त्याग करना पड़ा था।

इसके जवाब में पीवी सिंधु ने कहा था कि आइसक्रीम। इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंधु से वादा किया था कि अगर वो ओलंपिक से पदक लेकर लौटती हैं तो वो उनके साथ आइसक्रीम खायेंगे। बिंग झाओ पर जीत हासिल करने के बाद सिंधु के पिता पीवी रमाना ने दावा किया है कि टोक्यो से लौटने के बाद पीवी सिंधु प्रधानमंत्री की ओर से दिये गये उस ऑफर के तहत उनसे मुलाकात कर उनके साथ आइसक्रीम खायेंगी।

और पढ़ें: IND vs ENG: लक्ष्मण ने की भविष्यवाणी, बताया- क्यों आसान नहीं होगी इंग्लैंड में विराट सेना की जीत

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए सिंधु के पिता ने कहा,'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंधु की हौसलाफजाई करते हुए कहा था कि आप जाइये और जब जीत के लौटेंगी तो आपके साथ आइसक्रीम खायेंगे। अब वापस आने के बाद वो पीएम के साथ जरूर आइसक्रीम खायेगी। मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि वो भारत के लिये लगातार दो ओलंपिक में पदक हासिल करने वाली पहली महिला बनी है। उसने अपना और अपने देश का नाम गर्व से ऊंचा किया है। सिंधु में अब भी कामयाबी की बहुत भूख बाकी है और उसे अपने गेम से प्यार है।'

पीवी सिंधु के पिता ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि वो इस बार गोल्ड मेडल लेकर वापस लौटेंगी हालांकि देश के लिये ब्रॉन्ज मेडल लेकर आना भी बहुत बड़ी उपलब्धि है। गौरतलब है कि सिंधु ने झाओ को 21-13 और 21-15 की स्कोर लाइन से हराया।

और पढ़ें: Tokyo 2020: ओलंपिक में इतिहास रचने पर गोपीचंद ने दी पीवी सिंधु को बधाई, जानें क्या कहा

उनके पिता ने आगे कहा,'वह जब भी ओलंपिक्स में पहुंची है देश के लिये पदक लेकर लौटी है। पिछली बार उसने सिल्वर हासिल किया था और इस बार भी ब्रॉन्ज के साथ लौटी है।'

आपको बता दें कि सिंधु की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए प्रदर्शन पर बधाई दी और कहा कि हम सब आपके प्रदर्शन से अभिभूत हो गये हैं। टोक्यो 2020 में ब्रॉन्ज पदक जीतने के लिये बधाई। आप भारत का गर्व हैं और हमारे सर्वश्रेष्ठ ओलंपिक खिलाड़ियों में से एक, उपलब्धि के लिये ढेर सारी बधाई।'

Story first published: Sunday, August 1, 2021, 21:36 [IST]
Other articles published on Aug 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+