हैदराबाद। आज चारों ओर सिल्वर गर्ल पीवी सिंधु की ही बातें हो रही है, देश के लिए रोल मॉडल बनीं पीवी सिंधु पर आज इनामों की बरसात हो रही है। राज्य सरकारों में तो होड़ मची है सिंधु को पुरस्कार देने की।
खबर है कि सिंधु को हैदराबाद डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रेसिडेंट वी चामुंदेशवर्नथ सिल्वर गर्ल को बीएमडबल्यू गाड़ी देंगे। चामुंदेशवर्नथ भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के काफी करीबी मित्र कहे जाते हैं।
साल 2012 में जब शटलर क्वीन सायना नेहवाल ने कांस्य पदक जीता था, तो भी चामुंदेशवर्नथ ने उन्हें बीएमडबल्यू गिफ्ट की थी, जिसकी चाभी सचिन तेंदुलकर ने सायना को दी थी इसलिए इस बार भी अनुमान है कि सिंधु को सचिन ही BMW की चाभी देंगे।
देखें वीडियो..