For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Asian बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के फाइनल में संजीत ने जीता गोल्ड, अमित पंघाल-शिवा थापा को मिला सिल्वर

नई दिल्ली। दुबई में आयोजित की जा रही एशियन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के 7वें और आखिरी दिन भारतीय दल के संजीत कुमार ने 91 किग्रा वर्ग कैटेगरी में इतिहास रचते हुए टूर्नामेंट का दूसरा गोल्ड मेडल जीतने का काम किया। इससे पहले महिला बॉक्सर्स में पूजा रानी ने भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया था। भारत ने इस बार एशियन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड बनाया और 15 मेडल जीतने का काम किया। भारतीय दल ने 8 ब्रॉन्ज, 2 गोल्ड और 5 सिल्वर मेडल अपने नाम किये। इससे पहले भारत का इस टूर्नामेंट में 13 मेडल जीतने का बेस्ट प्रदर्शन रहा था जो उसने साल 2019 में हासिल किया था। 2019 में भारतीय दल ने 2 गोल्ड, 4 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे।

संजीत कुमार के साथ ही सोमवार को खेले गये दो अन्य फाइनल मुकाबलों में भारत के अमित पंघाल (52 किग्रा) और शिवा थापा (64 किग्रा) को अपने-अपने मुकाबलों में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा और सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा।

और पढ़ें: WTC फाइनल में कीवी टीम को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगा भारत, अजीत अगरकर ने बताया कारण

उल्लेखनीय है कि संजीत कुमार का सामना 91 किग्रा की कैटेगरी में 5 बार के विश्व चैम्पियन और रियो ओलम्पिक्स में सिल्वर जीतने वाले वसिली लेविट को 28-29, 28-29, 28-29, 28-29 और 29-28 की स्कोर लाइन से हरा कर गोल्ड मेडल जीतने का काम किया। संजीत ने 4-1 से फाइनल अपने नाम किया।

वहीं संजीत से पहले शिवा थापा ने 64 वर्ग कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में मंगोलिया के बातारसुख चिन्जोरि का सामना किया था जहां पर बेहद नजदीकी मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। भले ही शिवा थापा को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा लेकिन वो पहले बॉक्सर बन गये हैं जिसने एशियन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में 5 मेडल जीतने का कारनामा किया है। थापा ने साल 2013 में गोल्ड, 2017 में सिल्वर, 2015 और 2019 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने का कारनामा किया था।

और पढ़ें: सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर जेम्स एंडरसन, कर सकते हैं बड़ा कारनामा

गौरतलब है कि 52 किग्रा वर्ग में भारत के अमित पंघाल का सामना ओलम्पिक चैम्पियन जोइरोव शोखोबिदीन के साथ हुआ जहां पर स्पलिट डिसीजन के चलते इस युवा बॉक्सर को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। अमित पंघाल को इस फाइनल मुकाबले में 29-28, 28-29, 28-29, 28-29 और 30-27 की स्कोर लाइन से हार का सामना करना पड़ा।

Story first published: Monday, May 31, 2021, 22:32 [IST]
Other articles published on May 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+