For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर जेम्स एंडरसन, कर सकते हैं बड़ा कारनामा

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इंग्लैंड में समर सीजन की शुरुआत होने जा रही है जिसका पहला अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच 2 जून से इंग्लैंड के खिलाफ खेला जायेगा। इस समर सीजन के दौरान इंग्लैंड को 8 मैचों की मेजबानी करनी है जिसमें से 2 टेस्ट मैच न्यूजीलैंड, एक विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और 5 टेस्ट मैचों की सीरीज भारत के खिलाफ खेलनी है। क्रिकेट के मैदान पर फुल एक्शन मोड में तैयार इंग्लैंड की टीम इस सीजन शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी और हाल ही में भारत के हाथों मिली 3-1 की हार को भुलाना चाहेगी।

जहां क्रिकेट फैन्स को इस सीजन अच्छा खासा रोमांच देखने को मिलेगा तो वहीं पर एक बार फिर से कई बड़े रिकॉर्ड बनते-बिखरते नजर आयेंगे।

और पढ़ें: WTC फाइनल में कीवी टीम को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगा भारत, अजीत अगरकर ने बताया कारण

उल्लेखनीय है इस सीजन के दौरान इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बेस्ट गेंदबाज जेम्स एंडरसन भी कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं जिसमें से एक रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का भी है। जेम्स एंडरसन मौजूदा समय में दुनिया के बेस्ट तेज गेंदबाजों में से एक हैं जिन्होंने 160 टेस्ट मैचों में 614 विकेट हासिल करने का कारनामा किया है और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के साथ ही वह इस आंकड़े को आगे ले जायेंगे।

और पढ़ें: भारतीय टीम में नहीं मिला मौका तो 28 साल के क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलने की तैयारी

तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड

तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड

इसके साथ ही अगर जेम्स एंडरसन को इंग्लैंड क्रिकेट टीम का मैनेजमेंट समर सीजन में होने वाले सभी 7 मैचों में खेलने देता है और रोटेशन पॉलिसी के तहत रोटेट नहीं करता तो वो घरेलू सरजमीं पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

उल्लेखनीय है कि सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर के दौरान कुल 200 टेस्ट मैच खेलने का काम किया है जिसमें से 94 मैच उन्होंने घरेलू सरजमीं पर खेले हैं। वहीं जेम्स एंडरसन की बात करें तो वह अब तक घरेलू सरजमीं पर 89 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और समर सीजन के बचे हुए सभी 7 मैचों में शिरकत करते हैं तो यह संख्या 96 पहुंच जायेगी और वो सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। जेम्स एंडरसन ने पहले ही साफ कर दिया है कि वो न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों के अलावा भारत से होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के सभी मैच खेलना चाहते हैं।

एलिस्टर कुक का रिकॉर्ड भी है दांव पर

एलिस्टर कुक का रिकॉर्ड भी है दांव पर

वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलते ही जेम्स एंडरसन इंग्लैंड के लिये घरेलू सरजमीं पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जायेंगे। वह इस मामले में एलिस्टर कुक (89) को पीछे छोड़ देंगे। उल्लेखनीय है कि सबसे ज्यादा घरेलू सरजमीं पर टेस्ट खेलने का रिकॉर्ड फिलहाल सचिन तेंदुलकर (94) के नाम है तो वहीं पर रिकी पोंटिंग (92) इस मामले पर दूसरे नंबर पर काबिज हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ (89) फिलहाल संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर ही काबिज है। इसके अलावा जेम्स एंडरसन सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटर्स की लिस्ट में शिवनारायण चंद्रपाल (164), राहुल द्रविड़ (164) और जैक कालिस (166) का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं।

पूरा करेंगे 1000 विकेट लेने का कारनामा

पूरा करेंगे 1000 विकेट लेने का कारनामा

गौरतलब है कि जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में घरेलू सरजमीं पर 400 विकेट हासिल करने वाले पहले तेज जबकि ओवरऑल दूसरे गेंदबाज बन सकते हैं। जेम्स एंडरसन को यह कारनामा करने के लिये सिर्फ 16 विकेट की दरकार है। उन्होंने घरेलू सरजमीं पर खेले गये 89 टेस्ट मैचों में 384 विकेट हासिल किये हैं। वहीं पर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन पहले ऐसे गेंदबाज थे जिन्होंने अपने घर पर खेलते हुए 79 मैचों में 493 विकेट हासिल किये थे।

एंडरसन के अलावा उनके साथी गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड भी अब तक घर पर खेले गये 82 मैचों में 334 विकेट हासिल कर चुके हैं, वहीं पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने 63 मैचों में 350 विकेट हासिल किये थे। इस सीजन के दौरान अगर जेम्स एंडरसन 8 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 1000 विकेट पूरे कर लेंगे। उन्होंने अब तक 259 फर्स्ट क्लास मैचों में 992 विकेट हासिल किये हैं।

Story first published: Monday, May 31, 2021, 20:43 [IST]
Other articles published on May 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+