For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Asian बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में भारत के 25 मेडल हुए पक्के, फाइनल में पहुंचे गौरव सैनी

Gaurav Saini
Photo Credit: Press Release

नई दिल्ली। दुबई में खेले जा रहे एएसबीसी एशियन यूथ एंड जूनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में सोमवार को टूर्नामेंट के तीसरे दिन का खेल समाप्त हुआ और इसके समाप्त होने के साथ ही भारतीय मुक्केबाज गौरव सैनी ने 70 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। कोरोना महामारी के चलते देश के युवा खिलाड़ियों को लगभग 2 साल बाद इस स्तर पर खेलने का मौका मिला है, जिसके पहले 3 दिनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम ने अब तक कुल 25 मेडल पक्के कर लिये हैं।

वहीं हरियाणा के मुक्केबाद गौरव सैनी ने सोमवार के खेले गये सेेमीफाइनल मुकाबले में गौरव सैनी ने किर्गिस्तान के मुक्केबाज जकिरोव मुखम्मदाजिज को चित्त कर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। गौरव के अलावा तीन और भारतीय मुक्केबाज आशीष (54 किग्रा), अंशुल (57 किग्रा) और भरत जून ने भी शानदार प्रदर्शन करके सेमीफाइल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

और पढ़ें: अपनी बहन से की है शादी और जल्द बनने वाले हैं पिता, विश्व चैम्पियन खिलाड़ी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

इससे पहले रोहित चमोली (48 किग्रा) और अंकुश (66 किग्रा) ने भी जूनियर ब्वॉय के इवेंट के सेमीफाइल मैच में जगह बना ली है। हरियाणा के मुक्केबाज गौरव काफी बढ़िया लय में नजर आये और किर्गीस्तान के मुक्केबाज से अच्छी लड़ाई के बावजूद भी अपना कंट्रोल नहीं खोया और 4-1 से हराकर मिडलवेट कैटेगरी के चमकते सितारे बन गये। आशीष ने तजाकिस्तान के राहमानोव जाफर को एकतरफा मैच में हराया और 5-0 से जीत हासिल की।

वहीं पर अंशुल ने जबरदस्त मुक्कों की बारिश की और लगातार हमलों के चलते पहले मैच के पहले राउंड में ही मैच खत्म कर दिया। इनके अलावा भरत को अपना मुकाबला जीतने के लिये कि उजबेकिस्तान के मुक्केबाज केनेशबेव अयंनजर टॉलीबे के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में मेहनत करनी पड़ी और 3-2 की करीब जीत से सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

इस दौरान क्रिस पाल (46 किग्रा) और प्रीत मलिक (63 किग्रा) को अंतिम 8 के अपने मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। गौरतलब है कि मंगलवार को एसबीसी यूथ एंड जूनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के चौथे दिन 7 भारतीय मुक्केबाज विश्वनाथ सुरेश (48 किग्रा), विक्टर शेखोम सिंह (54 किग्रा), विजय सिंह (57 किग्रा), रबीचंद्र सिंह (60 किग्रा), वंशज (64 किग्रा), दक्ष सिंह (67 किग्रा) और जयदीप रावत (71 किग्रा) क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेलने उतरेंगे और जीत हासिल कर देश के पदकों की संख्या में बढ़ोतरी करना चाहेंगे।

और पढ़ें: Tokyo 2020: पैरालंपिक्स की ओपनिंग सेरेमनी के लिये हुआ भारतीय दल का ऐलान, जानें कितने खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

आपको बता दें कि एशियन चैम्पियनशिप के इतिहास में पहली बार जूनियर और यूथ एज ग्रुप के मुकाबलों का आयोजन एक साथ किया जा रहा है। दुबई में खेला जा रहा यह एशियाई चैम्पियनशिप टूर्नामेंट मुक्केबाजों के लिहाज से काफी जरूरी टूर्नामेंट था जो कि पिछले 2 साल से कोरोना वायरस के चलते एशियाई स्तर पर कोई प्रतिस्पर्धा नहीं खेल सके थे। भारत के अलावा इस प्रतियोगिता में कजाकिस्तान, उजबेकिस्तान और कीर्गिस्तान के मुक्केबाज भी हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं।

Story first published: Monday, August 23, 2021, 18:20 [IST]
Other articles published on Aug 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+