For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

CWG 2018: मुक्केबाज गौरव सोलंकी ने 52 किग्रा वर्ग में जीता गोल्ड

Commonwealth Games 2018: Gaurav Solanki bags gold for India in men's 52 kg category | वनइंडिया हिंदी

गोल्ड कोस्ट: मुक्केबाज गौरव सोलंकी ने 52 किग्रा वर्ग में भारत को गोल्ड दिलाया है। ये भारत का 20वां गोल्ड है। गौरव सोलंकी के सामने 52 किग्रा वर्ग में नॉर्थन आयरलैंड के ब्रेडन इरविन की चुनौती थी। गौरव ने ब्रेंडन को 4-1 से हराया। वहीं मुक्केबाज अमित पंघाल को सिल्वर से संतोष करना पड़ा। इंग्लैंड के गलाल ने 3-1 से मुकाबला जीता।

मनीष कौशिश का सामना 60 किग्रा कैटेगरी में गोल्ड के लिए आॅस्ट्रेलिया के हैरी से था। हैरी लगातार आक्रामण कर रहे थे। तीसरे राउंड में आधे मिनट बाद मनीष के अच्छे जैब लगाकर सभी पांचों जजों को प्रभावित करने में सफल रहे। दोनों ही खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर रही लेकिन मनीष को सिल्वर से संतोष करना पड़ा।

शूटर संजीव राजपूत ने मेन्स राइफल थ्री पोजीशन में गोल्ड जीत लिया है। आज दसवें दिन ये दूसरा गोल्ड भारत के खाते में आया है जबकि कुल 19 गोल्ड अबतक भारत के खाते में आ चुके हैं। इसके पहले मुक्केबाजी में मैरी कॉम ने भारत को गोल्ड दिलाया जबकि अमित पंघाल ने भी सिल्वर जीता। जबकि भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य पदक मुकाबला हार गयी।

भारतीय महिला हॉकी इंग्लैंड के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला 0-6 से हार गई है। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की टीम ने इस मैच से पहले तक बेहतरीन प्रदर्शन किया था लेकिन इस मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहद निराश किया। इंग्लैंड ने खेल के आखिरी मिनट में बेहद आक्रामक रवैया दिखाते हुए भारत को 6-0 से बुरी तरह हरा दिया। इस हार के साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम को बिना पदक के गोल्ड कोस्ट से लौटना होगा।

ये भी पढ़ें: CWG 2018: शूटर संजीव राजपूत ने मेन्स राइफल थ्री पोजीशन में जीता गोल्ड

Story first published: Saturday, April 14, 2018, 10:02 [IST]
Other articles published on Apr 14, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+