CWG 2018: शूटर संजीव राजपूत ने मेन्स राइफल थ्री पोजीशन में जीता गोल्ड
गोल्ड कोस्ट: शूटर संजीव राजपूत ने मेन्स राइफल थ्री पोजीशन में गोल्ड जीत लिया है। आज दसवें दिन ये दूसरा गोल्ड भारत के खाते में आया है जबकि कुल 19 गोल्ड अबतक भारत के खाते में आ चुके हैं। इसके पहले मुक्केबाजी में मैरी कॉम ने भारत को गोल्ड दिलाया जबकि अमित पंघाल ने भी सिल्वर जीता। जबकि भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य पदक मुकाबला हार गयी।
जबकि मुक्केबाज गौरव सोलंकी ने 52 किग्रा वर्ग में भारत को गोल्ड दिलाया। ये भारत का 20वां गोल्ड है। गौरव सोलंकी के सामने 52 किग्रा वर्ग में नॉर्थन आयरलैंड के ब्रेडन इरविन की चुनौती थी। गौरव ने ब्रेंडन को 4-1 से हराया। वहीं मुक्केबाज अमित पंघाल को सिल्वर से संतोष करना पड़ा। इंग्लैंड के गलाल ने 3-1 से मुकाबला जीता।
मनीष कौशिक का सामना 60 किग्रा कैटेगरी में गोल्ड के लिए आॅस्ट्रेलिया के हैरी से था। हैरी लगातार आक्रामण कर रहे थे। तीसरे राउंड में आधे मिनट बाद मनीष के अच्छे जैब लगाकर सभी पांचों जजों को प्रभावित करने में सफल रहे। दोनों ही खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर रही लेकिन मनीष को सिल्वर से संतोष करना पड़ा।
इसके पहले मुक्केबाजी में मैरी कॉम ने भारत को गोल्ड दिलाया जबकि अमित पंघाल ने भी सिल्वर जीता। जबकि भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य पदक मुकाबला हार गयी।
भारत की सायना नेहवाल महिला सिंगल्स के फाइनल में पहुंच गई हैं। सायना के अलावा श्रीकांत ने भी सेमीफाइनल जीतकर सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है।
ये भी पढ़ें: CWG 2018: मुक्केबाज गौरव सोलंकी ने 52 किग्रा वर्ग में जीता गोल्ड
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
