For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

CWG: गौरव,अमित और मनीष ने बॉक्सिंग में किये 3 रजत कन्फर्म

गोल्ड कोस्ट: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों का दबदबा कायम है। बॉक्सिंग के 46-49 किग्रा कैटेगरी में भारत के अमित पंघाल फाइनल में पहुँच गये हैं। भारत के मनीष कौशिक भी फाइनल में पहुंच गये हैं। 60 किग्रा के सेमीफाइनल में भारत के मनीष कौशिक और नार्थन आयरलैंड के जेम्स मैकवर्न आमने-सामने थे। इसी के साथ भारत के 3 रजत पक्के हो गये हैं। 52 किग्रा वर्ग में गौरव सोलंकी ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

वहीं नमन तनवर को ब्रॉन्ज से ही संतोष करना पड़ा जब वो पुरुष वर्ग में 91 किग्रा कैटेगरी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जेसन से पार नहीं पा सके और हार गये। नमन में काफी अटैकिंग खेल खेला, लेकिन जेसन ने टेक्निकल खेलते हुए अंक जोड़े और फैसला उनके पक्ष में रहा।

गौरव ने श्रीलंका के ईशान बंदारा को 4-0 से हराया, पहले राउंड में निराशजनक प्रदर्शन करने के बाद गौरव ने दूसरे और तीसरे राउंड में वापसी की। पहले राउंड की तुलना ने दूसरे राउंड में श्रीलंकाई खिलाड़ी थोड़े अधिक डिफेंसिव दिखे, जिसके गौरव तोड़ने में असफल रहे। हालांकि दूसरे राउंड के आखिरी सेकंड में गौरव ने कुछ अच्छे पंच लगाए। पहले राउंड में श्रीलंकाई खिलाड़ी ने प्रहार से दो बार गौरव नीचे गिरे और उन्हें स्टैंडिंग काउंट मिला, पहले राउंड में बंदारा ने मजबूत पंच लगाए।

वहीं शूटर अनीश ने एक रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए गोल्ड जीत लिया। शूटर अनीश भानवाला ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में गोल्ड जीत लिया है। इसी के साथ भारत के खाते में 16वां गोल्ड आ गया है। कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 30 पॉइंट्स हासिल कर गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है।

एथलीट भी भारत की पदक उम्मीदों को बढ़ा रहे हैं और इसी क्रम में भारत के जिनसन जोनसन ने 1500 मीटर के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। हीट 2 के वह 3.47.04 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं भारत की रिले टीम जैकब अमोज, मुहम्मद अनस, जीवन सुरेश और अरोकिया राजीव ने मैन्स 4*400 के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। भारतीय टीम क्वालिफिकेशन राउंड में दूसरे पायदान पर रही।

अन्य खेलों में डबल ट्रैंप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की शूटर श्रेयसी सिंह ने ट्रैंप इवेंट के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

ये भी पढ़ें: CWG: शानदार, निशानेबाज अनीश ने भारत को दिलाया 16वां गोल्ड

Story first published: Friday, April 13, 2018, 16:26 [IST]
Other articles published on Apr 13, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+