For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Boxing: विजेंदर सिंह के मुक्कों के सामने ढेर हुआ नॉकआउट किंग, लगातार 12वां मैच जीता

नई दिल्ली। राष्ट्रीय बॉक्सिंग से संन्यास ले प्रोफेशनल बॉक्सिंग में कदम रखने वाले भारतीय बॉक्सर विजेंदर सिंह ने अपनी जीत के क्रम को जारी रखते हुए शुक्रवार को लगातार 12वीं प्रोफेशनल जीत हासिल की। प्रोफेशनल बॉक्सिंग में अपना जलवा बरकरार रखते हुए विजेंदर सिंह ने दो बार कॉमनवेल्थ गेम्स के सुपर मिडलवेट चैम्पियन चार्ल्स एदामु को नॉकआउट किया। विजेंदर सिंह ने भारतीय बॉक्सिंग से संन्यास लेने के बाद प्रोफेशनल बॉक्सिंग में लगातार 12वीं बार जीत हासिल की है।

दुबई में हुए इस मुकाबले में भारत के 34 वर्षीय विजेंदर सिंह काा मुकाबला घाना के 42 वर्षीय चार्ल्स एदामु से हुआ। बॉक्सिंग मैच के दौरान विजेंदर आक्रामक रूप में दिखे और मैच के दौरान दो बार एदामु को नीचे गिराया। एदामु दूसरे और छठे राउंड में विजेंदर के मुक्कों की मार नहीं झेल सके और गिर पड़े।

और पढ़ें: 2nd Test, IND vs BAN: पहले ही दिन बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी

इससे पहले विजेंदर ने इसी साल जुलाई में मााइक स्नाइडर को हरा कर अपनी 11वीं प्रोफेशनल बॉक्सिंग जीत हासिल की थी।

डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक और ओरियंटल सुपरमिडलवेट चैंपियन विजेंदर ने मैच जीतने के बाद कहा,' यह अच्छी फाइट थी। एदामु अच्छे फाइटर है। मुझे खुशी है कि मैंने अच्छी तैयारी की थी और अपने गेम प्लान को लागू कर पाने में सफल रहा।'

उन्होंने कहा, 'मैं चाहता था कि यह फाइट 3-4 राउंड में ही खत्म हो जाए, लेकिन यह देर तक चली। मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं। मैंने अपना 100% दिया।'

और पढ़ें: IND v BAN: जब सचिन तेंदुलकर से पहली मुलाकात पर हरभजन सिंह को हो गई गलतफहमी, जानें पूरा माजरा

आपको बता दें कि एदामु ने विजेंदर सिंह के साथ हुए इस मुकाबले से पहले 47 बार प्रोफेशनल मुक्केबाजों का सामना किया है जिसमें से 33 बार एदामु ने जीत हासिल की जबकि 14 बार हारा का सामना करना पड़ा। अपनी 33 जीत में से एदामु ने 26 मैचों में विराधो को नॉकआउट किया है, हालांकि उनका यह लंबा अनुभव विजेंदर सिंह के किसी काम नहीं आ सका।

Story first published: Saturday, November 23, 2019, 10:43 [IST]
Other articles published on Nov 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+