Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

10 कारण जिनसे टीम इंडिया फिर से बन सकती है वर्ल्ड चैंपियन

नई दिल्ली। भले ही टीम इंडिया की मौजूदा हालत देखकर हर किसी के मन में शक पैदा हो गया है कि धोनी की सेना इस बार के विश्वकप में कोई खासा कमाल नहीं कर पायेगी क्रिकेट एक्सपर्टों की नजर में इस बार की धोनी ब्रिगेड फिर से विश्व विजेता बन सकती है।

क्रिकेट एक्सपर्ट सतीश भार्गव ने वनइंडिया से बात करते हुए वो दस कारण गिनायें जिनके दम पर एक बार फिर से धोनी की सेना फिर से विश्वकप में इतिहास रच सकती है।

डालते हैं उन 10 कारणों पर एक नजर...


1. कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी:
क्रिकेट के सारे फार्मेट में सफल रहने वाले धोनी टीम इंडिया के सबसे मजबूत हिस्सा है ऐसे में उनकी ओर से लिए गये फैसले टीम इंडिया के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

2. विदेश में अच्छा प्रदर्शन: भले ही इस समय टीम इंडिया ने काफी दिनों से कोई मैच जीता ना हो लेकिन फिर भी विश्व कप-11 के बाद भारत ने 57 वनडे मैच जीते हैं और विदेशों में भी उसका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।

3. कोहली का शानदार फार्म: भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का जबरदस्त फार्म में होना टीम इंडिया के काफी अच्छा है। खास बात यह है कि विराट का बल्ला आस्ट्रेलिया में भी चल रहा है।

4.रोहित शर्मा: दोहरा शतक लगाकर ग्रेट से ग्रेटेस्ट बने रोहित शर्मा भी खेल का रूख बदल सकते हैं।

5. मोहम्मद शमी: 2014 के सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद शमी की बॉलिंग में धार है।

6. सुरेश रैना: स्लाग ओवरों में सुरेश रैना से अच्छा हिटर कोई और हो ही नहीं सकता है।

7.स्पिनर की तिगड़ी: अश्विन-रवींद्र जडेजा किसी भी मैच का रूख बदल सकते हैं।

8. युवा टीम: इस बार की धोनी ब्रिगेड काफी युवा है जिसमें जोश बहुत ज्यादा है।

9.सकारात्मक सोच: इस बार की युवा ब्रिगेड में काफी लोग नये हैं जिनके दिमाग में विश्वकप को लेकर सकारात्मक सोच है।

10. काफी टाइम से आस्ट्रेलिया में: धोनी की टीम से बहुत सारे खिलाड़ी पिछले चार महीने से आस्ट्रेलिया में है जिसकी वजह से वो लोग वहां के माहौल से काफी अभयस्त हो चुके हैं जिसका फायदा टीम इंडिया को मिल सकता है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+