
प्लेऑफ के लिए जारी है जंग
2016 के चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद पर शानदार जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने अंतिम चार में जगह बना ली है। दिल्ली कैपिटल भी लगभग जगह बना चुकी है लेकिन तीसरे और चाैथे स्थान के लिए सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच संघर्ष जारी है। वहीं आरबीसी और राजस्थान राॅयल्स प्लेआफ की दाैड़ से बाहर हैं लेकिन हार का आंकड़ा कम करना ये दोनों टीमें चाहेंगी।

कीवी खेलेंगे पूरा सीजन
हालांकि, रोमांचक मोड़ पर पहुंचे टूर्नामेंट के बीच इन सभी टीमों के लिए बुरी खबर यह है कि उनके कुछ खिलाड़ी टीम का साथ छोड़ जाएंगे, जिसका नुकसान कईयों को भुगतना भी पड़ सकता है। विदेशी खिलाड़ी विश्व कप के कारण पहले से ही आईपीएल छोड़ चुके हैं लेकिन अब और भी जल्द ही बाहर निकल जाएंगे। सिर्फ न्यूजीलैंड-बांग्लादेश के खिलाड़ी ही पूरा सीजन खेल पाएंगे।
IPL 2019 : 'चेन्नई सुपर किंग्स क्यों है इतनी सफल टीम' के सवाल पर क्या बोले धोनी

ये खिलाड़ी लाैटेंगे स्वदेश-
चेन्नई सुपर किंग्स - फाफ डू प्लेसिस, इमरान ताहिर
दिल्ली कैपिटल्स- कागिसो रबाडा
मुंबई इंडियंस - जेसन बेहरेनडॉर्फ, क्विंटन डी कॉक
सनराइजर्स हैदराबाद - डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो, शाकिब अल हसन
किंग्स इलेवन पंजाब - डेविड मिलर
कोलकाता नाइट राइडर्स - जो डेनली
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू - डेल स्टेन, मोइन अली, मार्कस स्टोइनिस
राजस्थान रॉयल्स - जोस बटलर, स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर


Click it and Unblock the Notifications
