For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

1985 विश्व चैंपियनशिप: शास्त्री ने मियांदाद को किया ट्रोल, कहा- ऑडी जीतने के करीब भी नहीं थे

नई दिल्ली। 1983 में पहली बार विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के लिये 1985 विश्व चैम्पियनशिप जीतना दूसरा बड़ा यादगार लम्हा रहा था। इस बात का खुलासा करते हुए भारतीय टीम के मौजूदा कोच रवि शास्त्री ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान खिलाड़ी जावेद मियांदाद को ट्रोल किया। भारतीय टीम के दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ियों में से एक रवि शास्त्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान 1985 में पाकिस्तान को फाइनल में हरा कर विश्व चैम्पियनशिप जीतने की यादों को साझा किया।

और पढ़ें: धोनी के करीबी दोस्त का 'माही' के संन्यास पर खुलासा, जानें कब तक खेलेंगे क्रिकेट

सुनील गावस्कर की कप्तानी में भारतीय टीम ने इस खिताब को अपने नाम किया था और रवि शास्त्री के ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया जिसके चलते उन्हें बाद में ऑडी मिली, इसके बारे में बात करते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि फाइनल में पहुंचे जावेद मियांदाद के पास कभी भी ऑडी जीतने का कोई मौका नहीं था।

और पढ़ें: जब पार्थिव पटेल को मैथ्यू हेडेन ने दी थी घूंसा मारने की धमकी, जानें क्या थी कहानी

पाकिस्तान को हराना सबसे खूबसूरत याद

पाकिस्तान को हराना सबसे खूबसूरत याद

ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेली गई 1985 की विश्व चैम्पियनशिप में भारतीय क्रिकेट टीम ने सुनील गावस्कर की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी और फाइनल में उसका सामना पाकिस्तान के साथ हुआ जहां शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और वर्ल्ड चैम्पियनशिप को अपने नाम किया।

Sony Ten नेटवर्क को दिये एक इंटरव्यू के दौरान रवि शास्त्री ने इस सीरीज को याद करते हुए कहा,' फाइनल में पाकिस्तान को हराना मेरी पसंदीदा और खूबसूरत यादों में से एक है। इस मैच में जावेद मियांदाद ने अवॉर्ड (ऑडी) पाने के लिये हर संभव कोशिश की लेकिन सच तो यह कि जावेद ऑडी जीतने के करीब भी नहीं थे।'

मियांदाद को ऐसे पछाड़ रवि शास्त्री ने जीता प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट

मियांदाद को ऐसे पछाड़ रवि शास्त्री ने जीता प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट

उल्लेखनीय है कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का पूरा टूर्नामेंट खास रहा था। इस चैम्पियनशिप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जीतने वाले खिलाड़ी को ऑडी कार इनाम में दी जाती। इस अवॉर्ड के दावेदारों में भारत के रवि शास्त्री और पाकिस्तान के जावेद मियांदाद शामिल थे। भारत के लिय रवि शास्त्री बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन कर रहे थे तो पाकिस्तान के लिये जावेद मियांदाद शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। हालांकि फाइनल मुकाबले में रवि शास्त्री ने मियांदाद को पीछे छोड़ते हुए प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट के खिताब पर कब्जा किया।

इस खिताबी मुकाबले में जावेद मियांदाद ने काफी धीमी पारी खेली और 92 गेंदों में महज 48 रन ही बनाए, परिणामस्वरूप पाकिस्तान की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 50 ओवर में 179 रन ही बना सकी। इसके जवाब में भारत ने सिर्फ 2 विकेट खोकर 48वें ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया।

शास्त्री ने बताया ऑडी जीतने के सवाल पर कैसे दिया था मजेदार जवाब

शास्त्री ने बताया ऑडी जीतने के सवाल पर कैसे दिया था मजेदार जवाब

रवि शास्त्री ने इस मैच के बारे बात करते हुए बताया कि जब ड्रेसिंग रूम में मैच से पहले इस खिताब के बारे में चर्चा हो रही थी किस खिलाड़ी ने क्या जवाब दिया था।

उन्होंने कहा,'उस दिन ड्रेसिंग रूम में जब इस खिताब के जीतने पर सवाल किये जा रहे थे तो कपिल देव ने कहा था कि अगर वह कार जीतते हैं तो उसे बेचकर उसका 25 परसेंट हिस्सा वह रख लेंगे बाकी सभी खिलाडिय़ों में बांट देंगे। इसके बाद जिमी ने कहा कि यार जिसको मिले वो रखे। अंत में जब मेरी बारी आई तो मैंने कहा अगर मैं इसे जीतता हूं, तो मैं कार रख लूंगा और केवल स्टेपनी टीम के साथ शेयर करूंगा।'

Story first published: Thursday, May 7, 2020, 14:07 [IST]
Other articles published on May 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+