IND vs WI: भारतीय गेंदबाजी कोच ने खोला शिवम दुबे की शानदार फॉर्म का राज, जानें कैसे कर रहे प्रदर्शन

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाल ही में खत्म हुई टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या की जगह टीम में शामिल किये गए हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे ने शानदार प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 30 गेंद में 54 रन की पारी खेलकर सुर्खियां बटोरी। इस सीरीज में उनके बड़े-बड़े शॉट्स ने फैन्स का दिल जीत लिया। उनकी प्रतिभा के मुरीद अब भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण भी हो चले हैे जिन्हे लगता है कि शिवम दुबे में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा ऑलराउंडर बनने के सारे गुण मौजूद हैं।

अरुण ने कहा कि शिवम दुबे हर मैच के साथ बेहतर होते जा रहे हैं और हर मैच के साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है। शिवम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी का हुनर दिखाया जबकि बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी।

उन्होंने कहा, 'शिवम अच्छा खिलाड़ी है और मुझे लगता है कि हर मैच के साथ उसका आत्मविश्वास बढ़ रहा है। अगर आप उसकी गेंदबाजी भी देखेंगे तो उसने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई (तीसरे टी20आई) में अपना पहला ओवर डालने के बाद जिस तरह वापसी थी वह शानदार था। महंगे ओवर के बाद भी विराट (कोहली) ने उस पर भरोसा दिखाया ताकि वह अच्छा स्पैल डाल सके।'

और पढ़ें: IPL 2020 Auction: नीलामी में बिकने को तैयार 332 खिलाड़ी, जानें किसने कितना रखा है बेस प्राइज

वेस्ट इंडीज के खिलाफ यहां रविवार को खेले जाने वाले वनडे सीरीज के शुरुआती मुकाबले से पहले उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है वह हमारे लिए शानदार प्रतिभा है। जैसे जैसे उसका आत्मविश्वस बढ़ेगा वह अच्छा हरफनमौला बनेगा।'

भारतीय गेंदबाजी कोच ने भारतीय टीम की सीनियर गेंदबाजी की गैर मौजूदगी में टीम की अगुवाई कर रहे दीपक चाहर की भी ततारीफ की और कहा कि इस वक्त उनके पास मौका है कि वह खुद को साबित करेें और उनके पास वह सब कुछ है जिससे एक खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करता है।

और पढ़ें: AUS vs NZ: मैदान पर उतरते ही इस पाकिस्तानी अंपायर ने तोड़ा स्टीव बकनर का रिकॉर्ड

उन्होंने कहा, 'हमने देखा है कि आईपीएल के दौरान भी दीपक चाहर ने शानदार प्रदर्शन किया। वह ऐसे खिलाड़ी है जो गेंद को दोनों ओर स्विंग कर सकते हैं। वह धीमी बाउंसर और यार्कर भी फेंक सकते है। वह काफी प्रतिभावान गेंदबाज है जिसके साथ वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आसानी से सफल हो सकते हैं।'

विश्व कप के बाद से कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल एक साथ टीम में नहीं दिखे है। अरुण ने कहा, 'हम एक आदर्श संयोजन को बनाने की कोशिश कर रहे है जो टीम को पूर्ण संतुलन प्रदान करें। हमारे पास रविंद्र जडेजा को हरफनमौला की तरह इस्तेमाल करने का विकल्प होगा। इससे हमें काफी मदद मिलेगी।'

और पढ़ें: 1st ODI: अनिल कुंबले ने बताया चेन्नई में जीत के लिये भारत को किस चीज की दरकार

वनडे सीरीज में भारतीय गेंदबाजों के लिए वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की चुनौती के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'पिछले तीन में से जो दो मैच हम जीते है उसमें गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है। वेस्ट इंडीज की टीम काफी प्रतिस्पर्धी है लेकिन जब उनके बल्लेबाज आक्रामक रुख अख्तियार करते हैं तब आपके पास भी विकेट लेने का मौका होता है।'

Story first published: Friday, December 13, 2019, 21:59 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+