Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

1st ODI, IND vs WI: रविंद्र जडेजा को रन आउट देने पर भड़के विराट कोहली, जानें क्या है मामला

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां टॉस हारकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 8 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाये। इस दौरान मैच में ऐसा वाक्या हुआ जिसे लेकर कप्तान विराट कोहली काफी नाराज नजर आये। दरअसल भारतीय पारी के 48वें ओवर में रविंद्र जडेजा जो कि अच्छी तरह से खेल रहे थे रन आउट का शिकार हो गये। मैच में हुए इस रन आउट प्रकरण को देख भारतीय कप्तान विराट कोहली ड्रेसिंग रूम में ही काफी गुस्से में नजर आये। दरअसल इस दौरान मैदानी अंपायर ने रविंद्र जडेजा को देर से रन आउट दिया जिसके चलते कप्तान विराट कोहली काफी नाराज नजर आये।

और पढ़ें: टी20 विश्वकप में वापसी कर सकते हैं एमएस धोनी, केएल राहुल पर भी शास्त्री का बड़ा इशारा

पारी के 48वें ओवर में रविंद्र जडेजा ने तेजी से एक रन चुराने की कोशिश की लेकिन मैदान पर खड़े रोस्टन चेज ने तेजी दिखाते हुए नॉन-स्ट्राइकर एंड पर डायरेक्ट थ्रो मारा। लेकिन मैदान पर खड़े अंपायर शॉन जॉर्ज ने पहले रन आउट नहीं दिया लेकिन बाद में जब रिप्ले देखा तो वह लाइन से काफी दूर नजर आ रहे थे जिसके बाद उन्हें आउट करार दिया गया।

विराट कोहली को उन पर गुस्सा इसलिये आया क्योंकि विंडीज के खिलाड़ियों ने जोरदार अपील नहीं की थी बावजूद इसके मैदानी अंपायर ने थर्ड अंपायर की ओर रुख किया। हालांकि इसमें गुस्सा होने वाली बात यह था कि मैदानी अंपायर ने तीसरे अंपायर की ओर रुख करने का फैसला स्क्रीन पर पूरा घटनाक्रम देखने का बाद लिया।

और पढ़ें: डिप्रेशन से उबर मैदान पर वापस लौटने को तैयार हैं मोंटी पनेसर, बताया कैसा रहा सफर

रोस्टन चेज के थ्रो के बाद मैदानी अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया लेकिन जब स्क्रीन पर दिखाये गये रिप्ले में जडेजा लाइन से काफी दूर नजर आये तो कायरन पोलार्ड ने अंपायर जॉर्ज से बात की, जिन्होंने बाद उन्होंने तीसरे अंपायर को चेक करने के लिए कहा।

तीसरे अंपायर ने जडेजा को आउट दिया जिस पर कोहली काफी गुस्से में नजर आए। इसके बाद उन्होंने चौथे अंपायर अनिल चौधरी से इस बारे में बात की। हालांकि वह मैदान में नहीं आए।

Story first published: Sunday, December 15, 2019, 21:10 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+