नई दिल्ली। वाकई कोहली विराट ही है, 27 साल की उम्र में क्रिकेट जगत का यह मशहूर सितारा सेमीफाइनल में हार के बाद भी निराश और हताश नहीं है। टीम के हार की बाद पहली बार विराट कोहली मैच पर प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि दोस्तों...उम्मीदें नहीं छोड़नी चाहिए क्योंकि लाइफ अभी खत्म नहीं हुई..इस ट्वीट के बाद विराट कोहली ने आमिर हुसैन लोन का वीडियो शेयर करते हुए आमिर हुसैन लोन को सैल्यूट किया है।
Never lose hope, life never ends, it only begins. Hats off to this young man. https://t.co/zL057q9L66
— Virat Kohli (@imVkohli) 1 April 2016
मालूम हो श्रीनगर से 42 किमी दूर वैघामा गांव के रहने वाले हैं आमिर हुसैन लोन के हाथ नहीं है , बावजूद इसके वो क्रिकेट खेलते हैं और सचिन तेंदुलकर को भगवान की तरह पूजते हैं।
टीम हारी लेकिन विराट ने दिल जीत लिया
आपको बता दें कि टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ने टी20 विश्वकप में अकेले 273 रन बनाकर हर किसी को अपना मुरीद बना लिया है। भले ही टीम इंडिया हार गई लेकिन कोहली ने हर किसी का दिल जीत लिया।