1st T20, IND vs SL: गुवाहाटी टी20 पर मंडराये खतरे के बादल, आखिरी समय पर बदल सकता है स्थान
नई दिल्ली। नये साल में श्रीलंका के खिलाफ गुवाहाटी में टी20 मैच के साथ आगाज करने को तैयार भारतीय टीम जीत के रथ पर फिर सवार होना चाहेगी। हालांकि पहले मैच से पहले खिलाड़ियों और फैन्स को झटका लग सकता है। दरअसल देश भर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन का बड़ा असर गुवाहाटी में भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए बीसीसीआई आखिरी समय पर इस मैच की मेजबानी के स्थल को बदल सकती है। गुवाहाटी में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच बीसीसीआई और असम क्रिकेट संघ (एसीए) लगातार स्थिति पर नजर बनाये हुए है।
और पढ़ें: इस भारतीय खिलाड़ी पर लगा 1 साल का बैन, DDCA ने लोकपाल के फैसले पर खड़े किये सवाल
भले ही बीसीसीआई मैच से पहले खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर कर रही है लेकिन एसीए के अध्यक्ष रोमेन दत्ता का मानना है कि स्थिति नियंत्रण में है और मैच गुवाहाटी में ही होगा।

गुवाहाटी में ही होगा मैच, स्थिति कंट्रोल में-ACA अध्यक्ष
एसीए के अध्यक्ष रोमेन दत्ता ने कहा कि सब कुछ हमारे कंट्रोल में है और पुलिस सुरक्षा की जिम्मेदारी को बखूबी निभा रही है।
उन्होंने कहा, ' यह सही है कि सीएए के खिलाफ यहां पर काफी विरोध प्रदर्शन हुआ था, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है। हमने स्टेडियम और दोनों टीमों की सुरक्षा पुलिस को सौंप दी है और वह स्थिति पर नजर रखे हुए हैं ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।'

टीमों के पहुंचने को लेकर बीसीसीआई-एसीए में कन्फ्यूजन
गौरतलब है कि दत्ता और बीसीसीआई के बीच टीमों के स्टेडियम पहुंचने को लेकर भी कम्यूनिकेशन गैप नजर आया। जहां दत्ता ने कहा कि भारतीय टीम शुक्रवार की सुबह गुवाहाटी पहुंच रही है वहीं भारतीय टीम मैनेजमेंट के अनुसार पहले मैच के लिये टीम इंडिया गुरुवार रात को पहुंच रही है।
रोमेन दत्ता ने कहा कि श्रीलंका की टीम आज चार बजे आ रही है और भारतीय टीम कल सुबह आएगी। लेकिन भारतीय टीम के सदस्य ने कहा कि हम आज (गुरुवार) रात गुवाहाटी पहुंच रहे हैं।

नये साल में विजयी आगाज करना चाहेगी टीम इंडिया
उल्लेखनीय है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में जीत के साथ भारतीय टीम ने साल 2019 को अलविदा कहा और अब शनिवार से श्रीलंका के साथ शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज में जीत हासिल कर 2020 की शुरुआत भी उसी अंदाज में करना चाहेगी। सीरीज का पहला मैच गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
