For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस भारतीय खिलाड़ी पर लगा 1 साल का बैन, DDCA ने लोकपाल के फैसले पर खड़े किये सवाल

नई दिल्ली। क्रिकेट में आयु संबंधित मामले में गड़बड़ी के मामले आये दिन सामने आते रहते हैं। अब इसी सिलसिल में बीसीसीआई के लोकपाल और रिटयार्ड सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बद्र दुरेज अहमद ने दिल्ली के युवा खिलाड़ी मनजोत कालरा पर एक साल का बैन लगा दिया है। हालांकि मनजोत कालरा के बैन को लेकर डीडीसीए ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

और पढ़ें: Aus vs NZ: जानें क्यों सिडनी में काली पट्टी बांधकर उतरेगी टीम, मैच शुरु होने में हो सकती है देरी

उल्लेखनीय है कि उम्र संबंधी गड़बड़ी के मामले में दुरेज अहमद के सामने तीन खिलाड़ियों मनजोत कालरा, शिवम मावी और नितिश राणा का नाम आया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए लोकपाल ने मनजोत कालरा पर एक साल का बैन, नितिश राणा पर जांच और शिवम मावी को क्लीन चिट दी है।

और पढ़ें: 5 रिकॉर्ड जिन्हें चकनाचूर कर सबसे आगे निकल जायेंगे विराट कोहली, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे

डीडीसीए ने लोकपाल के फैसले पर जताई आपत्ति

डीडीसीए ने लोकपाल के फैसले पर जताई आपत्ति

अब लोकपाल के इस निर्णय पर आपत्ति जताते हुए दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने फेसले में समानता नहीं बरतने का आरोप लगाया है। लोकपाल के इस फैसले से डीडीसीए में विवाद को हवा मिल गई है, फैसले पर सवाल खड़े करते हुए डीडीसीए के अधिकारी ने कहा कि तीनों ही मामले उम्र संबंधी गड़बड़ियों के थे, आप एक ही तरह के केस को लेकर तीन तरह के फैसले नहीं सुना सकते।

नये लोकपाल दीपक वर्मा करेंगे सुनवाई

नये लोकपाल दीपक वर्मा करेंगे सुनवाई

अधिकारी ने कहा, 'कालरा दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेलने वाले थे, लेकिन अब वह नहीं खेल पाएंगे। जब तक वो निर्दोष साबित नहीं हो जाते तब तक यह फैसला ठीक है, लेकिन यही बात नितिश राणा और शिवम मावी के मामले में भी लागू होनी चाहिये थी। फैसले में समानता सबसे मूल बात है जिसका पालन किया जाना चाहिए। आप एक को प्रतिबंधित और दूसरे के लिए जांच और तीसरे को क्लिन चिट नहीं दे सकते।'

उन्होंने कहा, 'साथ ही, जब उन्होंने अपना स्थान छोड़ा तब शायद वो स्थिति से पूरी तरह वाकिफ नहीं कराए गए थे। अब हमारे पास नए लोकपाल आ रहे हैं जो एक बार फिर दोबारा सारे कागजात देखेंगे और फिर इस मामले पर फैसला लेंगे।'

खिलाड़ियों का करियर दांव पर, कालरा पर लगा है 1 साल का बैन

खिलाड़ियों का करियर दांव पर, कालरा पर लगा है 1 साल का बैन

अधिकारी से जब पूछा गया कि क्या दीपक वर्मा मामले को देखेंगे तो उन्होंने कहा, 'हां, सभी कागजात उन्हें भेज दिए गए हैं और उम्मीद है कि जल्द से जल्द स्थिति साफ हो जाएगी क्योंकि अंत में खिलाड़ियों का करियर दांव पर है। वो भी तब जब वह अपने राज्य के लिए खेल रहे हैं ना की किसी आयु वर्ग ग्रुप क्रिकेट के लिए।'

आपको बता दें कि मनजोत कालरा 2018 में विश्व कप जीतने वाली भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा थे और भारत की तरफ से खलेते हुए काफी रन बनाये थे। वहीं शिवम मावी भी कालरा के साथ इसी टीम का हिस्सा थे। नितिश राणा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के लिए खेल चुके हैं और दिल्ली टीम के उप-कप्तान हैं।

Story first published: Thursday, January 2, 2020, 17:41 [IST]
Other articles published on Jan 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+