For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

1st T20, IND vs WI: वेस्टइंडीज को रौंद विश्व कप पर विराट सेना की नजर, जानें कितनी मजबूत है टीमें

नई दिल्ली। भारत दौरे पर सीमित ओवर्स की सीरीज खेलने आई वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट सेना शुक्रवार से राजीव गांधी स्टेडियम में अपना अभियान शुरु करेगी। यह अभियान सिर्फ टी20 सीरीज में जीत कर अपना दबदबा बरकरार रखने का नहीं है बल्कि विराट कोहली एंड टीम के लिये अगले साल ऑस्ट्रेलिया में हो रहे विश्व कप से पहले सही संयोजन ढूंढ अपनी कमजोरियों को खत्म करने का है। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में भारत कैरिबियाई दौरे पर अपनी जीत की इबारत को एक बार फिर से दोहराना चाहेगी। विश्व कप के बाद वेस्टइंडीज दौरे पर पहुंची भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया था।

और पढ़ें: 1st T20, IND vs WI: आईसीसी का बड़ा ऐलान, भारत-वेस्टइंडीज मैच में बदल जाएगा यह नियम

आईसीसी की टी20 रैंकिंग में भारत 5वें नंबर पर काबिज है जबकि वर्तमान टी20 चैम्पियन वेस्टइंडीज को हाल ही में अफगानिस्तान के हाथों क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम भी दबाव में दिखाई दी थी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में एक मैच में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि अगले दोनों मैच में जीत दर्ज कर भारतीय टीम ने सीरीज को 2-1 से जीता था।

और पढ़ें: विराट कोहली ने किया ऐलान, विश्व कप के लिये तय हो गये तेज गेंदबाज, खाली बचा है सिर्फ 1 स्थान

विश्व कप से पहले यह सीरीज भारत के लिये इसलिये भी बेहद जरूरी है क्योंकि विश्व कप अभियान में पहुंचने से पहले भारत के पास सिर्फ 11 टी20 इंटरनैशनल मैच बचे हैं।

टीम में सीनियर खिलाड़ियों की वापसी

टीम में सीनियर खिलाड़ियों की वापसी

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली की वापसी हुई है जो कि बांग्लादेश के खिलाफ ब्रेक पर थे। हालांकि चोट के चलते शिखर धवन टीम से बाहर हो गये हैं, उनकी जगह संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया है। विराट के अलावा टीम में रोहित शर्मा, लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर भी शामिल हैं जिनके होने से बल्लेबाजी में काफी मजबूती दिख रही है। यह बल्लेबाज किसी भी गेंदबाजी अटैक को तहस-नहस करने का दम रखते हैं।

मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर के लौटने से आक्रमक हुई गेंदबाजी

मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर के लौटने से आक्रमक हुई गेंदबाजी

बांग्लादेश के खिलाफ टीम की सबसे कमजोर कड़ी के रूप में गेंदबाजी नजर आई रही थी जो वेस्टइंडीज के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी के लौटने से काफी मजबूत हो गई है। जहां भुवनेश्वर चोट के बाद वापसी कर रहे हैं तो मोहम्मद शमी को उनके शानदार प्रदर्शन के चलते 2 साल बाद टी20 में मौका दिया गया है।

वहीं बांग्लादेश के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी करने वाले दीपक चहर, रविंद्र जडेजा और शिवम दुबे भी इस गेंदबाजी को मजबूती दे रहे हैं। वहीं स्पिन में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी वापसी कर रही है तो ऐसा लग रहा है कि विश्व कप से पहले हमें भारतीय टीम का अंतिम 15 देखने को मिल रहा है।

भारत को हराने विंडीज को खेलना होगा टॉप क्लास क्रिकेट

भारत को हराने विंडीज को खेलना होगा टॉप क्लास क्रिकेट

विश्व रैंकिंग में 10वें नंबर पर काबिज और मौजूदा विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम को अगर विराट सेना को पस्त करना है तो उसे अपनी सबसे उम्दा क्रिकेट खेलनी होगी। भले ही कैरिबियाई खिलाड़ी आईपीएल में खेलने की वजह से भारतीय पिचों के मिजाज से वाकिफ हों लेकिन उनका हालिया प्रदर्शन बहुत ज्यादा चुनौती देने के पक्ष में नहीं है। वेस्टइंडीज की टीम को भारत के खिलाफ पिछले 6 टी-20 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

केरन पोलार्ड की कप्तानी वाली विंडीज टीम अफगानिस्तान की घातक गेंदबाजी के सामने भी लड़खड़ाती हुई नजर आ रही थी, ऐसे में भारत की विश्व स्तरीय टॉप गेंदबाजी के आगे कैरेबियाई बल्लेबाजों को टिक पाना मुश्किल नजर आ रहा है।

कुछ ऐसी है टीमें

कुछ ऐसी है टीमें

भारतीय टी-20 टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चहर, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी।

वेस्टइंडीज : केरन पोलार्ड (कप्तान), फेबियन एलन, शेल्डन कॉटरेल, शिमरन हियमायेर, जेसन होल्डर, ब्रेंडन किंग, इविन लेविस, कीमो पॉल, निकोलस पूरन, खारी पीएरे, दिनेश रामदीन, शेरफाने रदरफोर्ड, लेंडल सिमंस, हेडन वॉल्श जूनियर, किसरिक विलियम्स।

Story first published: Thursday, December 5, 2019, 21:19 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+