
पंत को विराट कोहली की सलाह
मैच के बाद जब विराट कोहली से ऋषभ पंत को बल्लेबाजी की सलाह देने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'गेंद को देखो और हिट करो।'
विराट ने ऋषभ पंत के प्रदर्शन पर कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हम चीजों को खुद के लिये काफी मुश्किल बना लेते हैं। मेरी पंत को बस इतनी सी सलाह है कि गेंद को देखो और हिट करो। किसी भी फॉर्मेट में अच्छा करने के लिये जरूरी है आपका मानसिक रूप से मजबूत होना। पंत के लिये जरूरी है कि वह आईपीएल माइंटसेट में बने रहें। सारी दुनिया आपको देख रही है और मीडिया को नजरअंदाज करें।

फॉर्म में लौट रहे हैं ऋषभ पंत
गौरतलब है कि ऋषभ पंत पिछले काफी समय से अपने प्रदर्शन को लेकर जूझ रहे हैं और हैदराबाद के मैदान पर अपनी छोटी ही सही पर आत्म-विश्वास भरी से थोड़ी वापसी जरूर की है। वह चाहेंगे कि इस लय को बरकरार रखें और आने वाले मैचों में अपना प्रदर्शन बेहतर बनायें।

राहुल का फॉर्म में होना खुशी की बात
आपको बता दें कि भारत की इस जीत में विराट कोहली के अलावा लोकेश राहुल ने भी 62 रनों का योगदान दिया। विराट कोहली ने अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर टी20 स्कोर बनाते हुए 94 रनों की नाबाद पारी खेली। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। यह भारत द्वारा टी-20 में हासिल किया गया अभी तक का सबसे बड़ा लक्ष्य है।


Click it and Unblock the Notifications
