IND vs WI: वेस्टइंडीज सीरीज से पहले वीवीएस लक्ष्मण ने बताई टीम इंडिया की परेशानी, चाहते हैं यह बदलाव

नई दिल्ली। साल की आखिरी सीरीज के लिये भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने घर में भिड़ना है। हैदराबाद के मैदान पर 6 दिसंबर से शुरु हो रहे सीमित ओवर्स के इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 3 टी-20 और 3 वनडे मैच की सीरीज खेली जाएगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम को 6 दिसंबर से 3 टी20 जबकि 15 दिसंबर से 3 वनडे मैच खेला जाना है। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 और फिर टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम को अब वेस्टइंडीज के सामने सलामी बल्लेबाजी की मुश्किलों से जूझना पड़ेगा।

दरअसल भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के चोटिल हो कर बाहर हो जाने के बाद रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाजी की जगह खाली हो गई है। अब इसी मुद्दे पर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने कहा है कि अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि कप्तान विराट कोहली टी20 में वापसी कर रहे हैं तो केएल राहुल को किस नंबर पर बल्लेबाजी करने उतारा जाएगा।

और पढ़ें: विश्व कप की हार पर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- शायद अपने अहंकार की वजह से हारा

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में विराट कोहली ब्रेक पर थे जिसके चलते केएल राहुल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतर रहे थे।

केएल राहुल के बल्लेबाजी क्रम पर बात करते हुए लक्ष्मण ने कहा, ' विराट कोहली की वापसी के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि केएल राहुल अब किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे क्योंकि 3 नंबर पर वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। मेरा मानना है कि राहुल को रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरूआत करनी चाहिए।'

गौरतलब है कि केएल राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच में 52 रनों की पारी खेली थी और उसके बाद से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 6 मैचों में दो अर्धशतक लगा चुके हैं।

और पढ़ें: ऋषभ पंत को लेकर एमएसके प्रसाद ने तोड़ी चुप्पी, बताया- धोनी के दबाव की वजह से नहीं कर पा रहे प्रदर्शन

लक्ष्मण ने साथ ही कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले श्रेयस अय्यर काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उनसे कुछ ऐसी ही उम्मीद हैं।

उन्होंने कहा, 'अय्यर ने अब तक जिस तरह से बल्लेबाजी कि है, उससे मैं काफी प्रभावित हुआ हूं। नागपुर में अंतिम मैच में जब भारत ने टॉप तीन बल्लेबाजों को खो दिया तब अय्यर ने परिस्थितियों को अच्छे से संभाला। राहुल के आउट होने के बाद ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए तो वह स्ट्राइक नहीं रोटेट कर पा रहे थे। इसके बाद अय्यर ने अपना गियर बदला और इसलिए वह नंबर पर सही हैं।'

Story first published: Thursday, November 28, 2019, 15:18 [IST]
Other articles published on Nov 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+