For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

1st Test, AUS vs PAK: गाबा के मैदान पर ढेर हुआ पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया ने एक पारी से हराया

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची पाकिस्तान की टीम को पहले मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा है। जॉश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क की तुकबंदी ने पाकिस्तानी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी जिसके चलते दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम 335 रन पर ऑल आउट हो गई और मैच में पारी और 5 रन से हार का सामना करना पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया के लिये जीत के हीरो रहे मार्नस लबुछाने जिन्होंने 185 रन की पारी खेली और पहली पारी में 580 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में अपना योगदान दिया। लबुछाने की बेहतरीन पारी के लिये उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

और पढ़ें: 2nd Test, IND vs BAN: सचिन-गांगुली को पीछे छोड़ विराट-रहाणे की जोड़ी बनी नंबर 1, बनाया यह रिकॉर्ड

एशेज की नाकामी भुला वॉर्नर ने ठोका शतक

एशेज की नाकामी भुला वॉर्नर ने ठोका शतक

टॉस जीतकर पाकिस्तान की टीम ने यहां पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और सिर्फ 240 रन ही बना सकी। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया के लिये डेविड वॉर्नर ने एशेज की नाकामी को भुलाते हुए 154 रनों की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स ने भी 97 रन बनाये हालांकि वो शतक लगाने से चूक गये। मार्नस लबुछाने ने 185 रनों की पारी खेली जबकि मैथ्यू वेड ने 60 रनों की। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी पहली पारी में 580 रन बनाये और ऑल आउट हो गई।

लबुछाने ने लगाया करियर का पहला शतक, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई 340 की बढ़त

लबुछाने ने लगाया करियर का पहला शतक, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई 340 की बढ़त

लबुछाने ने अपने करियर का पहला शतक लगाया, उन्होंने डेविड वॉर्नर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी की जबकि मैथ्यू वेड (60) के साथ चौथे विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की। लबुछाने ने 279 गेंदों पर 20 चौकों की मदद से 185 रनों की पारी खेली।

पाकिस्तान की ओर से लेग स्पिनर यासिर ने चार विकेट लिए। उनके अलावा शाहीन अफरीदी और हैरिस सोहैल को दो-दो जबकि इमरान खान और अपना पदार्पण मैच खेल रहे युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह को एक-एक विकेट मिला।

बाबर आजम के शतक से भी नहीं बचा पाकिस्तान

बाबर आजम के शतक से भी नहीं बचा पाकिस्तान

इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान पर 340 रनों की बढ़त बनाई जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने एक बार फिर खराब शुरुआत की और तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 64 रन बनाये। पाकिस्तान के लिये पहली पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले असद शफीक बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौटे।

वहीं पहली पारी में 1 रन पर आउट होने वाले बाबर आजम ने दूसरी पारी में शतक लगाया और पाकिस्तान के लिये 104 रनों की पारी खेली।

हेजलवुड-स्टार्क ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर

हेजलवुड-स्टार्क ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर

आजम के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 92 रनों की पारी खेली। वहीं सलामी बल्लेबाज शान मसूद और यासिर शाह ने 42-42 रनों की पारी खेली। इनके अलावा कोई भी पाकिस्तानी बल्लेबाज 10 रन के आंकड़े को पार नहीं कर सका।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरी पारी में जॉश हेजलवुड ने 4 मिशेल स्टार्क ने 3, पैट कमिंस ने 2 और नाथन लॉयन ने एक विकेट हासिल किया।

Story first published: Sunday, November 24, 2019, 12:45 [IST]
Other articles published on Nov 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+