2nd Test, IND vs BAN: सचिन-गांगुली को पीछे छोड़ विराट-रहाणे की जोड़ी बनी नंबर 1, बनाया यह रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे और आखिरी मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपना दबदबा एक बार फिर बरकरार रखा। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी में और फिर गेंदबाजी में बांग्लादेश को डोमिनेट करते हुए जीत की ओर बढ़ रही है। भारत को जीत के लिये सिर्फ 4 विकेट की दरकार है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेले जा रहे पहले डे-नाइट टेस्ट मैच का दूसरा दिन भी भारतीय टीम के नाम रहा। इस दौरान जहां विराट कोहली ने अपना 70वां अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाया वहीं उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ टेस्ट क्रिकेट में एक खास मुकाम हासिल करते हुए इतिहास रच दिया।
और पढ़ें: 2nd Test, IND vs BAN: अजिंक्य रहाणे ने बताया पिंक बॉल से खेलने में आ रही परेशानी, जानें क्या
टेस्ट क्रिकेट में चौथे विकेट के लिये सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ियों में कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे की जोड़ी भारत की ओर से नंबर 1 जोड़ी बन गई है। इस जोड़ी ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को इस मामले में पीछे छोड़ा है।

पाकिस्तान के इन खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे विराट कोहली-रहाणे
मैच के दूसरे दिन विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने चौथे विकेट के लिये 99 रनों की साझेदारी की, जिसके साथ ही वह भारत के लिय पहले जबकि दुनिया के दूसरे नंबर की जोड़ी बन गए हैं जिसने टेस्ट में चौथे विकेट के लिए सबसे ज्यादा रन बनाये हैं।
इस जोड़ी ने पाकिस्तान के इंजमाम उल हक और मोहम्मद युसुफ, को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने 50 पारियों में 2677 रन बनाये थे।

सिर्फ इस पाकिस्तानी जोड़ी से पीछे विराट-रहाणे
विराट कोहली-अजिंक्य रहाणे की जोड़ी अब इस मामले में सिर्फ एक पाकिस्तानी जोड़ी से पीछे है और वह है पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक और यूनिस खान की जोड़ी। पाकिस्तान के लिये इस जोड़ी ने 42 पारियों में 2763 रन बनाये हैं।
वहीं सौरभ गांगुली और सचिन तेंदलुकर की जोड़ी ने 44 पारियों में 2695 रन बनाये थे जबकि श्रीलंका के महेला जयावर्धने और थिलान समारावीरा ने 46 पारियों में 2710 रन बनाये। विराट और अंजिक्य की जोड़ी ने शनिवार को इन तीनों ही जोड़ियों को पीछे छोड़ दिया और दूसरे नंबर पर काबिज हो गई।

विराट कोहली ने फिर रचा इतिहास
मैच के दूसरे दिन की शुरुआत में विराट कोहली ने रहाणे के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 99 रन जोड़े। इन दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे दिन तीन विकेट के नुकसान पर 174 रनों से भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। 236 के कुल स्कोर पर ताइजुल ने रहाणे की 51 रनों की पारी का अंत कर दिया।
रहाणे ने 69 गेंदों पर सात चौके लगाए। कोहली ने उनके जाने के बाद अपना 27वां टेस्ट शतक पूरा किया। इसी शतक के साथ कोहली टेस्ट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उनका यह कप्तान के तौर पर 20वां शतक है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
