एंटिगुआ। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत ने बढ़िया शुरूआत की है। कप्तान विराट कोहली के शानदार शतक और धवन की सधी बैटिंग के बदौलत इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट खोकर 302 रन बना लिए हैं।
क्रीज पर अभी भी कोहली (143) और आर. अश्विन (22) हैं। आपको बता दें कि भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते बढ़िया खेल दिखाया। हालांकि टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही है। भारत को पहला झटका तब लगा जब शेनॉन गेब्रियल ने मुरली विजय (7) को पवेलियन पहुंचा दिया। भारत का स्कोर उस समय 14 रन था लेकिन इसके बाद टीम ने कोई गलती नहीं की।
मोदी और विराट के जरिये भारत में कंदील ने बटोरी थीं सुर्खियां
कप्तान कोहली ने मैदान पर आते ही जता दिया कि वो विराट पारी ही खेलने आये हैं और उन्होंने धैर्य के साथ बहुत ही खूसूरत शॉट्स खेले जिसमें उनका भरपूर साथ दिया विस्फोटक शिखर घवन (84) ने। विराट कोहली ने मैच के पहले दिन शानदार सेन्चुरी (143* रन) लगाई। जिसमें उन्होंने 16 चौके भी लगाए।